जैसलमेर । शनिवार को भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के प्रदेश सदस्य व बीकानेर संभाग प्रभारी चंद्रशेखर गौड़ की अध्यक्षता में बैठक रखी गई । जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में आईटी की भूमिका को विस्तृत रुप से समझाया गया। बैठक में भाजपा आईटी जिला संयोजक गिरिल भाटिया ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक व जनता की धरातल की विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत रुप से चर्चा की ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में चंद्रशेखर गॉड ने जैसलमेर जिला आईटी के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को देखते हुए हर बूथ स्तर पर एक बूथ अध्यक्ष बनाने व सभी मंडल संयोजको को अपनी टीम आगामी दिनों में बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए । साथ ही संगठन को मजबूत करने के क्रम में जिला अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास द्वारा आज आईटी टीम का विस्तार करते हुए मंजीत व्यास पोलजी को जैसलमेर विधानसभा प्रभारी आईटी के तौर पर नियुक्त किया व कपिल सारदा को जिला कार्यकारिणी सदस्य आईटी व दिनेश जैन को नगर मंडल आई टी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपे।
नए कार्यकर्ताओं व नए सदस्यों का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर ने पार्टी दुपट्टा ओर माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में नगर मंडल आईटी संयोजक आकाश ओझा, ग्रामीण मंडल संयोजक गवालदास सांवल, झिनझिनयाली मंडल संयोजक कमलसिंह, सम मंडल संयोजक पूनमसिंह दुजासर जिला आईटी कार्यकारिणी श्रेय भाटिया, आदित्यनारायण व्यास, सवाईसिंह गोगली, अरुण पुरोहित व आईटी नगर मंडल कार्यकारणी सुमित बल्लाणी, कालूशंकर शर्मा, सुभाष गोयल, सुरेश योगी, शंकर गर्ग, महेंद्रसिंह तवर, श्रीकांत व्यास, भारत भूषण ओझा, योगेश शर्मा, जितेंद्रसिंह (सेम), लोकेश साधवानी ने बैठक में भाग लिया व सभी पदाधिकारियों को IT के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्ण रुप से भरोसा दिलाया।
भाजपा आईटी विभाग द्वारा हर बूथ को "भाजपा युक्त" व "कांग्रेस मुक्त" बनाने का लिया संकल्प
Reviewed by wadhwani news
on
December 09, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
December 09, 2017
Rating:



No comments: