— होटलों में नोरूम के हालात
जैसलमेर । पर्यटन के लिए विश्व विख्यात स्वर्णनगरी में क्रिसमस पर देशी व विदेशी पर्यटकों का बूम देखने को मिला । पर्यटकों की यह चहल पहल नये वर्ष के आगमन तक रहने की तैयारियां जोरों पर है। विश्व विख्यात शहर में पर्यटन की पीक सीजन चल रही है। आगामी जनवरी माह में विश्व विख्यात मरू महोत्सव तक जबरदस्त बुकिंग है।सैलानियों की बहार
वर्तमान में कई स्कूली कॉलेज के ग्रुप के साथ ही देसी-विदेशी पर्यटक भारी संख्या में जैसलमेर भ्रमण पर आये हुए है । सर्दी की छुटिट्यों में जैसलमेर में देसी सैलानियों की बहार आ रखी है। शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में देसी सैलानियों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।होटलों में नोरूम के हालात
शहर की होटलों में नोरूम के हालात अभी से चल रहे है वही शहर की पांर्किग स्थलों पर पर्यटकों की वाहनों से अटी पड़ी हैं। वहीं शहर के दर्शनीय व पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। क्रिसमस पर होटलों में सजावट देखने को मिली और न्यू ईयर के लिए शहर की छोटी बड़ी सभी होटलों रेस्टोरेंट्स को भी अलग तरीके से सजाया जा रहा है ।सैलानियों को आकर्षित करते पैकेज
सैलानियों को आकर्षित करने के लिए अलग अलग पैकेज तय किए गए हैं। इन दिनों होटलों में आकर्षक सजावट किया गया है। स्वर्णनगरी में पर्यटकों की धूम क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर मरु महोत्सव तक होती है।एक लाख से अधिक सैलानी आने का अनुमान
एक अनुमान मुताबिक 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्वर्णनगरी में आने वाले सैलानियों की संख्या एक लाख से अधिक तक पहुंच सकती है । कई देसी विदेशी सैलानी विशेष रूप से क्रिसमस मनाने के लिए जैसलमेर पहुंचे हैं। क्रिसमस ईव पर धोरों पर शाम सजी और लोक संगीत के साथ डीजे की धुनों पर सैलानी थिरके। धोरों पर स्थित रिसोर्ट में भी क्रिसमस मनाया गया ।
क्रिसमस पर स्वर्णनगरी में सैलानियों की बहार
Reviewed by wadhwani news
on
December 25, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
December 25, 2017
Rating:


No comments: