Random Posts

Mobile

test

गेस्ट हाउस के रख-रखाव हेतु ऋण प्रदान करने की नई योजना जारी

जैसलमेर । राजस्थान वित्त निगम द्वारा पर्यटन के महत्व को देखते हुए छह माह से अधिक समय से संचालित किए जा रहे गेस्ट हाउस के रख रखाव, कार्यशील पूंजी तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने हेतु 10 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये तक के ऋण प्रदान करने की नई योजना जारी की गई है ।

राजस्थान वित्त निगम, जोधपुर द्वितीय ब्रांच के शाखा प्रबन्धक एचआर नवल ने बताया कि निगम की टीमें जैसलमेर जिले के रामदेवरा, पोकरण तथा जैसलमेर के गेस्ट हाउस संचालकों से संपर्क कर उनकी वित्तीय आवश्यकता के अनुरूप इस नई योजना का लाभ उठाने की जानकारी प्रदान कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि इस योजना में स्थानीय निकाय द्वारा आवासीय भूखण्ड पर गेस्ट हाउस संचालित करने की अनुमति, वित्तीय संस्थान से ऋण प्राप्त करने तथा रहवासीय भूखण्ड के मूल दस्तावेज रहन रखने का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर पेश करना होगा ।
गेस्ट हाउस के रख-रखाव हेतु ऋण प्रदान करने की नई योजना जारी गेस्ट हाउस के रख-रखाव हेतु ऋण प्रदान करने की नई योजना जारी Reviewed by wadhwani news on December 21, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.