सुशासन दिवस : पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्मदिन पर बीजेपी द्वारा स्वच्छता अभियान व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जैसलमेर । सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया । इस दिन भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर संगठन द्वारा सभापति कविता खत्री के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया ।
जिला संयोजक मनीष गजा के संयोजन में जैसलमेर नगर के पुराने ग्रामीण बस स्टैंड, दशहरा बुर्ज, महाराणा प्रताप मैदान में सफाई अभियान चलाकर सुशासन दिवस का शुभारंभ किया । साथ ही क्षैत्र के आमजन को स्वच्छता अभियान की जानकारी से अवगत करवाया ।
जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि स्वच्छता अभियान पश्चात दोपहर 1.30 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगल किशोर व्यास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक छोटूसिंह भाटी विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगर परिषद सभापति कविता खत्री उपस्थित थे ।
जिलाध्यक्ष व्यास एवं विधायक भाटी ने 1998 से 2004 के समय की अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए परमाणु विस्फोट को साहसिक कदम बताया जिस कारण विश्व मे भारत की एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप मे पहिचान स्थापित हुई । उन्होंने आगे बताया कि वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में कई विकास की योजनाओ का आगाज किया जिस कारण आज भारत विकसित देशों में शुमार है । जैसलमेर जिला संगठन की तरफ से वाजपेयी जी को शुभकामनाऐ देते हुए उनके मंगल स्वास्थ्य की कामना की ।

शाम 5 बजे बबरमगरा कच्ची बस्ती में पार्षद नरसिंग ओड परिवार की तरफ से जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट व्यास, महामंत्री चंद्रप्रकाश शारदा, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल औझा, जिला मीडिया प्रमुख जुगल बोहरा सहित कार्यकर्ताओं ने स्कूली छात्र छात्राओं में फल वितरण किये तथा जिलाध्यक्ष व्यास ने उपस्थित छात्र छात्राओं व बबरमगरा निवासियों को वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घायु की कामना की ।
उघर चाधंन में भी जिलाध्यक्ष व्यास के नेतृत्व में जैसलमेंर ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सफाई कर मरीजों में फल वितरित किये । उनके साथ भैराराम सैन, ग्वालदास सांवल, झबरसिंह, पारस, अशोक, प्रतापसिंह, भोमसिंह, मांगीलाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे । सुशासन दिवस के कार्यक्रमों जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश शारदा, उपाध्यक्ष सवाईसिंह गोगली, उपसभापति रमेश जीनगर, सुजानसिंह हड्डा, मनोहरसिंह, दामोदरा, नरेन्द्र व्यास, हरीश भाटिया, एससी मोर्चा जिला महामंत्री भीमाराम, मण्डल अध्यक्ष कमल औझा, मण्डल महामंत्री नवीन भाटिया, विशाल खत्री, मुकेश पंवार, कंवराजसिंह चौहान, जयसिंह चौहान, प्रेमसिंह सिपला, मिश्रीसिंह, महेन्द्रसिंह दूजासर सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए ।
सुशासन दिवस : पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्मदिन पर बीजेपी द्वारा स्वच्छता अभियान व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Reviewed by wadhwani news
on
December 25, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
December 25, 2017
Rating:




No comments: