Random Posts

Mobile

test

एसबीके कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर


जैसलमेर । स्थानीय एसबीके राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ‘अ’ एवं ‘ब’ के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारम्म किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ जेके पुरोहित ने अपने उदबोधन में सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को सार्थक एवं कर्म प्रधान जीवन जीने, राष्ट्र के सम्मुख चुनौती के रूप में खडी जातिवाद, साम्प्रदायिकता एवं क्षेत्रीयता की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर कार्य करने तथा कर्म में राष्ट्र निमार्ण की भावना से सरोबार रख कार्य करने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री केआर गर्ग ने स्वयंसेवकों से तन मन के साथ समर्पित भाव से अनुशासन में रहकर विशेष शिविर में सहभागिता बढाने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद, विकास केवलिया, सुखसिंह, हरिराम, प्रेमाराम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ‘अ’ के प्रभारी मेहराब खाॅ द्वारा किया गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ‘ब’ के प्रभारी संजीव कुमार वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


एसबीके कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर एसबीके कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर Reviewed by wadhwani news on December 23, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.