जैसलमेर । सोमवार को पेयजल, विद्युत एवं चिकित्सा व्यवस्था के साथ ही अन्य समसामयिक गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने अधीक्षण अभियंता जलदाय को खराब नलकूपों को 72 घण्टे में चालू करवाकर पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए । उन्होंने बांधा, खुईयाला, रणधा, सिपला क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दिए। उन्होंनंे वर्ष 2017-18 में स्वीकृत हुए नलकूपों की जानकारी ली तो अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 50 नलकूप स्वीकृत हुए है जिसमें से 32 नलकूप खोद दिए है एवं 23 नलकूप चालू कर दिए है। जिला कलक्टर ने शेष रहे नलकूपों को भी शीघ्र ही खोदकर कमीशन करने के निर्देश दिए।
कलक्टर मीना ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देेश दिए कि वे झिंनझिंनयाली क्षेत्र में कृषि फीडर के साथ जुडें गांवों में घरेलू विद्युत आपूर्ति सुचारू करावें ताकि लोगों को घरों में पूरी बिजली मिलें। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू फीडर चालू करने पर जो भी किसान विद्युत चोरी करते है उनकी रोकथाम के लिए विजिलेंस बढावें वहीं उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करावें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को इस क्षेत्र में स्वंय भ्रमण कर विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने पर जोर दिया। हमीरा, रिदवा, जेसूराणा में विद्युत वोल्टेज में सुधार लाने के निर्देष दिए।
बैठक में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
48 घण्टे के अन्तराल में शहर में हो जलापूर्ति
उन्होंनंे जैसलमेर शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को 48 घण्टे के अंतराल में कराने के निर्देश दिए वहीं कहा कि जोन वार पेयजल आपूर्ति का बोर्ड वार्डों में डिस्प्ले करें ताकि लोगों को पानी आपूर्ति के समय की जानकारी रहें। उन्होंनंे गफूर भट्टा में अन्तिम छोर में पेयजल आपूर्ति को भी सही कराने के निर्देश दिए।पाॅलिथीन पर सख्ताई से लगावें रोक
जिला कलक्टर ने आयुक्त नगरपरिषद को निर्देश दिए कि वे पर्यटन नगरी को पाॅलिथीन मुक्त बनावें एवं इसके लिए सख्ताई से कार्य कर पाॅलिथीन उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होंनें इसके साथ ही इस नगरी को पशु विचरण मुक्त बनानें के निर्देश दिए एवं कहा कि वे नियमित रूप से पशुओं की धरपकड कर उनको भादरिया गौशाला में पहुंचावें साथ ही पषु रखने वाले लोगों को यह हिदायत दें कि वे अपने पषुओं को बाडों में ही रखें न कि खुला छोडें।पेयजल प्रोजेक्ट के कार्यो में गति लावें
उन्होंनंे बैठक में पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना पेयजल लिफ्ट परियोजना के कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में गति लावें एवं सामान्य रूप से किए जाने वाले कार्य की तुलना में 3 गुणा मशीनरी एवं मेनपाॅवर लगाकर इस कार्य को समय पर पूरा करावें। उन्होंनंे जैसलमेर-बाडमेर पेयजल लिफ्ट परियोजना के कार्यो की जानकारी ली एवं सहायक अभियंता प्रोजेक्ट को निर्देश दिए कि वे 31 दिसम्बर तक प्रथम चरण में रासला, कराडा, लाला में पेयजल आपूर्ति चालू करावें।राजश्री एवं जननी सुरक्षा में भुगतान समय पर करें
उन्होंनंे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देष दिए कि वे राजश्री एवं जननी सुरक्षा योजना में बकाया व चालू भुगतान को समय पर करवाना सुनिष्चित करें। उन्होंनंे बताया कि माहेष्वरी चिकित्सालय के साथ भामाषाह स्वास्थ्य बीमा योजना में एमओयू हो गया है इसलिए इसको शीघ्र ही चालू करें ताकि मरीजों को भामाषाह स्वास्थ्य बीमा योजना में इस चिकित्सालय में निःषुल्क उपचार का लाभ मिलें।उन्होंनंे सेवारत चिकित्सकों को हडताल को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सा की वैकल्पिक व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
पशुओं का करें बीमा
जिला कलक्टर ने उप निदेशक पषुपालन को निर्देश दिए कि वे जिले में अधिक से अधिक पषुओ का बीमा करावें एवं इसके लिए पषु पालकों को भी प्रेरित करें।जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने बैठक में बताया कि झिंनझिंनयाली क्षेत्र के आस-पास के गांवों में रात्रि में घरेलू बिजली कम से कम मिल रही है इसलिए इस क्षेत्र में घरेलू विद्युत आपूर्ति को कराने पर बल दिया। उन्होंनंे बांधा, खुईयाला, रणधा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सही कराने की भी आवष्यकता जताई।
ये थे उपस्थित
बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत सी.एस.मीना, जलदाय जे.पी.जोरवाल, पीडब्ल्यूडी सुनील कालानी, पोकरण-फलसूण्ड प्रोजेक्ट के एस.सी. जयदेव साहरण, सीएमएचओं डाॅ.एन.आर.नायक, अधिषाषी अभियंता जलदाय एस.डी.सोनी, उपनिदेषक पषुपालन एन.आर.चावडा, आयुक्त नगरपरिषद झब्बरसिंह चैहान के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थें एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
72 घण्टे में खराब नलकूपों को चालू करने के दिए निर्देश
Reviewed by wadhwani news
on
December 18, 2017
Rating:

No comments: