Random Posts

Mobile

test

भारतीय किसान संघ के चुनाव, पदमसिंह आसकन्द्रा निर्विरोध अध्यक्ष घोषित


राधेश्याम राठी एवम गिरधरसिंह भाटी को उपाध्यक्ष, गुलाबसिंह को जैविक प्रमुख का दायित्व मिला
जोगराज केला को पुनः कोषाध्यक्ष का दायित्व तो, मूलकरन चारण को पुनः युवा प्रमुख चुना गया 

जैसलमेर । शुक्रवार को स्थानीय जन सेवा समिति में भारतीय किसान संघ के चुनाव सह संगठन मंत्री राजवीर भाई की अध्यक्षता में सम्पन हुए। इसमें जोधपुर प्रान्त के अध्यक्ष नरेश व्यास एवम प्रान्त जैविक प्रमुख तुलछाराम भी पधारे ।

कार्यक्रम के शुरुआत में भगवान बलराम का पूजन किया गया । उसके बाद जैसलमेर जिले में चलाए गए वृहद सदस्यता अभियान के लिए समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रेषित किया गया। उसके बाद आगामी 3 वर्षो के लिए नई जिला कार्यकारिणी के गठन पे चर्चा की गई ।

भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि समस्त चर्चा के बाद  जोगराज केला ने पदमसिंह आस्कन्दरा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन मूलकरन चारन, विजयसिंह घिंटाला एवम राधेश्याम राठी ने किया ।  पदमसिंह के नाम पे चर्चा के बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उनके अलावा वेनसिंह को मंत्री एवम दिलीप शर्मा और मूलाराम जाखड़ को सह मंत्री चुना गया । राधेश्याम राठी एवम गिरधरसिंह भाटी को उपाध्यक्ष बनाया गया । गुलाबसिंह को जैविक प्रमुख का दायित्व दिया गया । मूलकरन चारण को पुनः युवा प्रमुख चुना गया वहीं जोगराज केला को पुनः कोषाध्यक्ष का दायित्व सोपा गया ।

कार्यक्रम के अंत मे  राजवीर भाई ने समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया एवम भरोशा दिलाया कि कार्यकारिणी  किसानों के हक के लिए हमेसा तैयार रहेंगी।
भारतीय किसान संघ के चुनाव, पदमसिंह आसकन्द्रा निर्विरोध अध्यक्ष घोषित भारतीय किसान संघ के चुनाव, पदमसिंह आसकन्द्रा निर्विरोध अध्यक्ष घोषित Reviewed by wadhwani news on March 30, 2018 Rating: 5

1 comment:

  1. Casino Poker Chip Games - A$1,000 Bonus + 150 Free Spins
    Our games offer you more chances to win and more opportunities to win. Titanium Plate You will also find a game lobby 슬롯머신 무료 which 벳 3 is filled 골인뱃 with hundreds of the hottest games that 넷마블 바카라

    ReplyDelete

New Ad

Powered by Blogger.