केन्द्रीय राज्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों से लिया फीड बेक
जैसलमेर। सरहदी जिले जैसलमेर की राजनीति को टटोलने व फीडबेक लेने आए केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के नब्ज को टटोला। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जन प्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के समर में कूद जाने का आहवान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गांव-गांव व ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने की बात की।उन्होंने प्रवास कार्यक्रम के तहत जिले के संगठन पदाधिकारियों से वार्ता की तथा जिले में सरकार व संगठन का फीडबेक लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का आहवान किया वहीं आगामी चुनावों में फिर से भाजपा की निश्चित रूप से सरकार बनाने का दावा किया।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे एक सामाजिक कार्यकर्ता है। पूर्व में भी अन्ना हजारे धरने पर बैठ चुके है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही लोकायुक्त बिल लाने को तैयार है। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर अर्जुन मेघवाल की चर्चाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व का विषय है। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि लोकसभा उपचुनावों में प्रदेश में मिली हार के बाद कमियों को ढूंढा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश में 2018 में भाजपा सरकार बनाएंगी वहीं 2019 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भी भाजपा का परचम लहराएगा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त बिल लाने को तैयार सरकार - केन्द्रीय राज्यमंत्री
Reviewed by wadhwani news
on
March 26, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 26, 2018
Rating:


No comments: