— सोढा समाज के मौजिज औऱ मृतक के परिजनों ने महिला आयोग की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी को दिया ज्ञापन
— जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्यवाही करते हुए संबंधित थानाधिकारी से मांगी जानकारी
जैसलमेर । कैलाशकँवर हत्याकांड की निष्पक्ष जाँच को लेकर सोढा समाज के मौजिज औऱ मृतक के परिजनों ने राज्य महिला आयोग की जिला अध्यक्ष सुधा पुरोहित के नेतृत्व में शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन और मांगे ना मानने पर धरने की चेतावनी भी दी ।ज्ञापन में बताया गया कि सांगड़ पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है । बाकी दो आरोपी, सास धापूकंवर व देवर जितेंद्रसिंह की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने तुरन्त कार्यवाही करते हुवे संबंधित थानाधिकारी से अब तक की जांच की जानकारी मंगवाई । मृतका कैलाशकँवर के भाई देवीसिंह भाटी ने कहा की उन्हें विश्वास है की अब उनकी बहन को न्याय मिलेगा ।
‘कैलाशकँवर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो’
Reviewed by wadhwani news
on
March 24, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 24, 2018
Rating:


No comments: