Random Posts

Mobile

test

चेटीचंड पर्व : भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जायेगा

भव्य शोभायात्रा एवं दुपहिया वाहन रैली निकाली जायेगी, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

जैसलमेर । पूज्य झूलेलाल सिन्धी पंचायत जैसलमेर एवं राजस्थान सिन्धी अकादमी की सहभागी संस्था सिन्धु शिक्षा एवं सांस्कृतिक संस्थान व सिन्धु युवा मण्डल द्वारा अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल (वरूण देवता) का जन्मोत्सव चेटीचण्ड सोमवार 19 मार्च 2018 को गांधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। चेटीचण्ड मेले के उपलक्ष्य में सिन्धु युवा मण्डल के संरक्षक भगवानदास वृजाणी एवं युवा मण्डल अध्यक्ष जय वृजाणी, केवल कुमार ठाकवानी, राजेश जसरानी, लोकेश साधवानी तथा नवीन वाधवानी की देखरेख में वरूण देवता के मंदिर की भव्य सजावट कर आकर्षक लाईटिंग द्वारा सजाया जायेगा।

सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सांवलदास वृजाणी ने बताया कि चेटीचण्ड मेले का शुभारंभ सोमवार प्रातः 8.30 बजे मंदिर स्थल पर ध्वजारोहरण के साथ होगा। इसके बाद भगवान झूलेलाल की विशेष आरती पूजा की जायेगी। चेटीचण्ड के उपलक्ष्य में प्रातः 9.00 बजे अशोक मोटवानी की देखरेख में दुपहिया वाहन रैली निकाली जायेगी जो मंदिर स्थल से आरम्भ होकर पुराना चुंगीनाका, गड़ीसर तालाब के आगे से नगरपालिका, एयरफोर्स सर्किल होते हुए हनुमान चैराहा, गांधी चैक, सदर बाजार, गोपा चैक, आसनी रोड़ होते हुए पुनः गांधी कॉलोनी स्थित मंदिर स्थल पर पहुंचेगी।

इसके बाद आशाराम मूलचंदानी, हीरालाल साधवानी तथा किशोर तेजवानी, राहूल तेजवानी की देखरेख में बच्चों के लिए जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता, एकल प्रतिभा प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिलाओं के लिए म्युजिकल चेयर, बिन्दी लगाओं प्रतियोगिता तथा म्युजिकल अंताक्षरी आयोजित की जायेगी। दोपहर 01.30 बजे से 2.30 बजे तक लंगर (भण्डारा) एवं प्रसाद वितरण अशोक तेजवानी, चंदूमल जसरानी तथा युवा मण्डल की देखरेख में आयोजित किया जायेगा। अपराह्न 3.00 बजे पूज्य झूलेलाल के भजन कीर्तन (पंजड़ा-पल्लव) का आयोजन हीरालाल साधवानी, कुन्दनलाल वाधवानी, संगीता हरवानी एवं भगवानदास वृजाणी की देखरेख में किया जायेगा।

सायं 04.00 बजे विभिन्न प्रतियोगितओं के विजेताओं व समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। वृजाणी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं व युवकों द्वारा डांडिया नृत्य (छेज) का प्रदर्शन किया जायेगा। चेटीचण्ड के अवसर पर सिंधी सांस्कृतिक ज्ञान पर आधारित कौन बनेगा शतपति प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

चेटीचण्ड के अवसर पर सायं 06 बजे ऋषि कुमार तेजवानी की देखरेख में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा (बेहराणा साहब) निकाली जायेगी जो हनुमान चैराहे से आरंभ होकर गांधी चौक, सदर बाजार, गोपा चैक, आसनी रोड़ होते हुए पवित्र गड़ीसर सरोवर पहूंचेगी। शोभायात्रा का समापन गड़ीसर सरोवर पर पूर्ण धामिक परम्परानुसार अमर-ज्योति प्रवाहित कर किया जायेगा। हीरालाल साधवानी की देखरेख में शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों को सम्मिलित किया जायेगा। चेटीचण्ड के उपलक्ष में स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। चेटीचण्ड के अवसर पर सायंकालीन भण्डारा भगवानदास वृजाणी, जय वृजाणी, नवीन वाधवानी, लोकेश साधवानी, भगवान होतचंदानी, राहूल तेजवानी, की देखरेख में आयोजित किया जायेगा।


चेटीचंड पर्व : भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जायेगा चेटीचंड पर्व : भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जायेगा Reviewed by wadhwani news on March 14, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.