बेटी बचाओ अभियान को ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज बिछड़ा परिवार का समर्थन
जैसलमेर। जैसलमेर में ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज बिछड़ा परिवार ने होली के अवसर पर मुख्यमंत्री के बेटी बचाओ अभियान को समर्थन देने की अनूठी पहल की । गैर के दौरान समाज के बंधुओं द्वारा पुत्र जन्म की बधाई देने की परंपरा रही है,जिसे हालरा कहा जाता है,इस बार पुत्र जन्म के साथ साथ पुत्री जन्म की भी बधाई देते हुवे मुह मीठा कर बधाई व सुभकामनाये प्रेषित की गई।।होली पर्व पर चांदी पाड़ा में जितेंद्र-हेतल बिछड़ा की पुत्री ध्रुवी बिछड़ा का ढूंढोत्सव धूलंडी के दिन धूमधाम से मनाया गया। ज्ञातव्य है कि होली पर्व पर नवजात लड़कों को ढूंढ उत्सव के तहत ढूंढे जाने की परम्परा रही है, लेकिन वर्तमान में बालिकाओं को भी लड़कों के समान दर्जा देने की पहल को आगे बढाते हुए इस बार होली में नवजात बालिकाओं को ढूंढा गया है।
जैसलमेर में गैरियों द्वारा नवजात लड़कों को परम्परागत रूप से ’’आडा दीजे-पाडा दीजे, रावला खेत खड़ीजे.......’’ गीत का गायन कर नवजात बालिका को उसके दादा-दादी श्रीमती ललिता-रामेश्वर बिछड़ा व दुष्यन्त बिछड़ा द्वारा अपनी गोद में बैठाकर उसकी उन्नति, प्रगति व दीर्घायु की कामना की। इस बार उन्होंने अपनी पोती ध्रुवी का ढूंढोत्सव धूमधाम से मनाकर वर्तमान समय में लड़का-लड़की एक समान है का परिचय समाज के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस बार ढूंढोत्सव बिछड़ा परिवार में 8 से 10 लड़कों व बालिका को ढूंढा गया। ढूंढोत्सव कार्यक्रम प्रतिवर्ष रमेश बिछड़ा, उमेश बिछड़ा, सुशील बिछड़ा, किशन बिछड़ा, वासुदेव बिछड़ा, आंनद बिछड़ा, मुकेश बिछड़ा, दुष्यन्त बिछड़ा, उपस्थित थे।।
बालिका ध्रुवी बिछड़ा का ’ढूंढोत्सव’ धूमधाम से मनाया
Reviewed by wadhwani news
on
March 05, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 05, 2018
Rating:


No comments: