जैसलमेर । कांग्रेस का अधिवेशन 16 से 18 मार्च तक दिल्ली में होगा, जिसमें देशभर से पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अधिवेशन में व्यवस्थाओं के सहयोग के लिये अखिल भरतीय सेवादल की ओर से जैसलमेर जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक खट्टन खां का चयन किया गया है ।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के अधिवेशन या अन्य सभी बड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये सेवादल के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाती है । इसी क्रम में दिल्ली में होने वाले इस सम्मेलन के सहयोग के लिये सेवादल के मुख्य संगठक महेन्द्र जोशी एवं राजस्थाप प्रभारी रामजीलाल एव प्रदेश संगठक राकेश पारिक ने खट्टन खां को 14 मार्च को दिल्ली पहुंच कर उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिये ।
एआईसीसी का राष्ट्रीय अधिवेशन : सहयोग के लिए मुख्य संगठक खट्टन खां का चयन
Reviewed by wadhwani news
on
March 14, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 14, 2018
Rating:

No comments: