Random Posts

Mobile

test

राजस्थान फेस्टीवल पर आयोजित खेलों में महिला वर्ग में पुलिस टीम का दबदबा

अतिथि के रूप में नप सभापति कविता खत्री ने क​हा, महिलाएॅ खेलों में भी राष्ट्र का गौरव बढाएगी

जैसलमेर । राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में सोमवार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में पर्यटक विभाग, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र व नगर परिषद के सहयोग से आयोजित परम्परागत खेलों में महिला वर्ग के सतोलिया, रस्सा-कस्सी, रूमाल झपट्टा एवं कबड्डी की आयोजित हुई, जिसमें परम्परागत खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी अतिरिक्त जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में जिले की लगभग 150 युवा महिला खिलाड़ियों नें उत्साह से भाग लिया।

महिला प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में कविता खत्री सभापति नगर परिषद खिलाड़ियों के बीच उपस्थित रहकर कबड्डी का मैच देखा एवं अपनी शुभकामनाएॅ देते हुए कहा की जैसलमेर की महिलाएॅ खेलों में भी अपने दमखम से राष्ट्र का गौरव बढाएगी । इस अवसर पर उपस्थित लक्ष्मीदेवी प्राचार्या डाईट, हिम्मताराम चौधरी उपाध्यक्ष जिला क्रीड़ा परिषद एवं खेमेन्द्रसिंह जाम सहायक पर्यटक अधिकारी ने भी खिलाड़ियों को सम्भाग स्तर पर विजेता रहनें की शुभकामनाएॅ दी।
 
महिला वर्ग में सोमवार को पुलिस टीम का दबदबा रहा पुलिस टीम की चम्पा, शारदा, उर्मिला एवं जम्भेश्वरी नें शानदार खेल प्रदर्शन से नर्सिंग महिला क्लब को 15-4 से एक तरफा मुकाबले में पराजित कर खिताब जीता एवं रस्सा-कस्सी में भी पुलिस टीम की मीरा, कविता, सुनिता, ऊषा हेमलता एवं निरमा ने एक तरफा मुकाबले में 2-0 से डाईट क्लब को पराजित किया एवं रूमाल झपट्टा में भी पुलिस ने डाईट को कड़े संघर्ष मुकाबले में 3-2 से पराजित किया । अन्त में सतोलिया खेल में डाईट क्लब की और से बिसनी के शानदार खेल प्रदर्शन के दमखम पर पुलिस को 6-5 के अन्तर से पराजित कर डाईट क्लब टीम ने जीत का स्वाद चखा।
 
जिला खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह तंवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राकेश बिश्नोई बास्केटबाॅल प्रशिक्षक जिला खेल केन्द्र प्रतियोगिता के प्रभारी रहे एवं निर्णायक के रूप में शिक्षा विभाग की श्यामकवॅर, अराधना, दीपीका व नरपतसिंह, सत्यनारायण भार्गव, जुगल किशोर, सवाईसिंह एवं कमलसिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई व सतोलिया खेल में मांगीलाल, कोजाराम एवं देवकरनन्दन शर्मा ने सहयोग दिया।

गौरतलब है कि ये चयनित टीम 20 मार्च को सम्भाग स्तर पर पारम्पारिक खेलों में जोधपुर में भाग लेगी एवं जिला स्तर पर पुरूष व महिला वर्ग की विजेता एवं उप विजेता टीमों को 30 मार्च को आयोजित होनें वाले रात्रीकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम अखेप्रोल किले के अन्दर मेडल व ट्रोफी देकर सम्मानित किया जायेगा। जिला स्तर पर आयोजित होनें वाले राजस्थान स्थापना दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में 23 मार्च को प्रातः 7.30 बजे इन्दिरा इण्डोर स्टेडियम से जोधपुर चूंगी नाका रोड़ तक मशाल दौड़-रन फोर राजस्थान का आयोजन किया जायेगा। इस दौड़ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनें के लिये सभी नगरवासी बढचढकर भाग लेवें । शहर के मुख्य मार्गो से जहाॅ से भी मशाल निकले दो कदम मशाल को थाम कर दौड़े व राजस्थान के विकास में अपनी भागीदारी निभावें।  
राजस्थान फेस्टीवल पर आयोजित खेलों में महिला वर्ग में पुलिस टीम का दबदबा राजस्थान फेस्टीवल पर आयोजित खेलों में महिला वर्ग में पुलिस टीम का दबदबा Reviewed by wadhwani news on March 19, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.