Random Posts

Mobile

test

जैसलमेर जिले में रोजगार अवसरों को बढ़ाने के लिए पहल


जैसलमेर । जिला रोजगार कार्यालय, जैसलमेर द्वारा हर माह कौशल,रोजगार एवं उद्यमिता शिविर आयोजित किया जाता है जिससे जैसलमेर जिले के नियोजकों एवं बेरोजगार आशार्थियों को एक समान मंच उपलब्ध कराया जाता है, जहाँ पर नियोजक काबिल आशार्थियों का चयन कर सके और जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान हो।

जिला रोजगार अधिकारी सुरभि सदावत ने बताया कि कार्यालय द्वारा एक नया प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत जैसलमेर जिले के सभी कंपनियों, होटल, इंडस्ट्रीज, फर्म, दूकान आदि के नियोजकों से आग्रह है कि वे अपने संस्थानों में मौजूद रिक्तियों की सूचना रोजगार कार्यालय में दें। हर माह आयोजित होने वाले शिविरों में इच्छुक नियोजकों को आमंत्रित किया जायेगा एवं ज्यादा से ज्यादा लोगो को जैसलमेर जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। रिक्तियों कि सूचना देने के लिए आप deo-jai-emp@rajasthan-gov-in पर मेल कर सकते हैं या कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते है । 
जैसलमेर जिले में रोजगार अवसरों को बढ़ाने के लिए पहल जैसलमेर जिले में रोजगार अवसरों को बढ़ाने के लिए पहल Reviewed by wadhwani news on March 26, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.