Random Posts

Mobile

test

राजस्थान दिवस समारोह - 2018 : 28 से 30 मार्च तक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, विकास गाथा प्रदर्शनी बुधवार से

जैसलमेर । जिला मुख्यालय पर राजस्थान दिवस समारोह 2018 के अवसर पर 28 से 30 मार्च तक विविध कार्यक्रमों की धूम रहेगी एवं राजस्थान दिवस समारोह को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना  ने बताया कि 28 मार्च को प्रातः 10 बजे अमर शहीद सागर मल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है।

उन्होंनें बताया कि 28 मार्च को ‘‘राजस्थान विकास गाथा’’ प्रर्दषनी के आयोजन के साथ ही कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। डीआरडीए सभागार कलेक्टेªट परिसर में आयोजनीय इस विकास गाथा प्रदर्षनी का मुख्य अतिथि बुधवार, 28 मार्च को प्रातः 10ः30 बजे उद्घाटन करेगें। यह प्रदर्षनी 28 से 30 मार्च तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

इसी प्रकार 28 से 30 मार्च तक सांय 7 बजे ग्रामीण हाट बाजार महाराणा प्रताप मैदान में क्राफ्ट कम नाईट बाजार का आयोजन होगा। इसी प्रकार 29 मार्च को प्रातः 10.30 बजे अमर शहीद सागर मल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ड्राईंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इसी तरह से इसी दिन सांय 3 बजे से 6.30 बजे तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर में भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी।

इसी प्रकार 29 मार्च को अपरान्ह 4 बजे अखे प्रोल के अंदर रामदेव मन्दिर में मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता होगी। वही सांय 8 बजे भजन संध्या होगी। इस भजन संध्या में नाद स्वरम् संस्थान के द्वारा लोक गायको द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएगें। उन्होंनें बताया कि 30 मार्च को सांय 7.30 बजे अखे प्रोल के अंदर दुर्ग में सांस्कृति संध्या, पुरस्कार वितरण एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। इस सांस्कृतिक संध्या में ख्यातनाम कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेष किए जायेगें।

जिला कलक्टर ने आयोजन प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी कार्यक्रमों को राजस्थान दिवस की गरिमा के अनुरूप समय पर करवाना सुनिष्चित करावें। उन्होंनें बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

जिला कलक्टर मीना ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनांे, मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस विकास गाथा प्रदर्षनी के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित होेकर समारोह की शोभा बढावें। उन्होंनें समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देषित किया है कि वे इस प्रदर्षनी के उद्घाटन के अवसर पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें।
राजस्थान दिवस समारोह - 2018 : 28 से 30 मार्च तक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, विकास गाथा प्रदर्शनी बुधवार से राजस्थान दिवस समारोह - 2018 : 28 से 30 मार्च तक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, विकास गाथा प्रदर्शनी बुधवार से Reviewed by wadhwani news on March 27, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.