Random Posts

Mobile

test

ट्रैक्टर ट्रक एवं मजदूर यूनियन जैसलमेर का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा

 जैसलमेर । प्रशासन द्वारा मांगे नहीं माने जाने के कारण यूनियन ने अंबेडकर सर्कल से लेकर गड़ीसर चौराहा नीरज होटल होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने  20 ट्रक 100 ट्रैक्टर एवं 300 लोगों के साथ विशाल रैली  निकाल कर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया, नारेबाजी की। जिले के कई वरिष्ठजन भी यूनियन के पक्ष मे आए। किसान नेता सांगसिंह भाटी, अमरदीन फकीर, नखतसिंह भाटी, मोटर यूनियन अध्यक्ष सुजान सिंह पूनम नगर ,युवा नेता नरेंद्रसिंह बेरसियाला इत्यादि ने यूनियन के धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया।

यूनियन अध्यक्ष सवाई सिंह देवड़ा ने कहा कि वे प्रशासन के उदासीनता पूर्ण रवैया से निराश है यदि प्रशासन यूनियन की जायज मांगों को नहीं मानता है तो 22 मार्च से आमरण अनशन करेंगे तथा किसी भी अनहोनी का पूर्ण जिम्मेदार प्रशासन होगा।

सवाईसिंह सोढा भीयासर के अनुसार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे यूनियन के सदस्य को पुलिस ठेकेदार के इशारों पर परेशान कर रही है जिस कारण सदस्यों में रोष व्याप्त है
ट्रैक्टर ट्रक एवं मजदूर यूनियन जैसलमेर का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा ट्रैक्टर ट्रक एवं मजदूर यूनियन जैसलमेर का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा Reviewed by wadhwani news on March 21, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.