Random Posts

Mobile

test

सीमावर्ती जिले में कांग्रेस यूथ सदस्यता अभियान चरम पर

जैसलमेर । पिछले तीन सप्ताह से चल रहे यूथ सदस्यता अभियान में प्रदेश यूथ कोंग्रेस सचिव प्रधान अमरदीन फ़क़ीर व यूथ अध्यक्ष विकास व्यास के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चरम पर दिखाई दिया। जैसलमेर यूथ कांग्रेस ने हजारों की संख्या में सदस्य बनाये है ।

गौरतलब है 27 मार्च यूथ काँग्रेस सदस्यता अभियान का आखरी दिन है इसलिए सोमवार को हुई बैठक में अमरदीन ने कहा जिसने भी सदस्य बनाये है उसको अंतिम तिथि से पहले जमा करवाले उन्होंने कहा सीमावर्ती जिले में यूथ में जबरदस्त उत्साह है और यूथ स्वयं चलकर सदस्य्ता ग्रहण करने आ रही है । प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा जो भी कार्यकर्ताओ का व प्रदेश नेतृत्व का निर्देश होगा उसी अनुसार निर्णय लेंगे और जो भी प्रदेश अध्यक्ष बने उससे कोई फर्क नही पड़ता लेकिन कार्यकर्ता मजबूत होने चाहिए उसी से कोंग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराने में सफ़ल होगी ।
सीमावर्ती जिले में कांग्रेस यूथ सदस्यता अभियान चरम पर सीमावर्ती जिले में कांग्रेस यूथ सदस्यता अभियान चरम पर Reviewed by wadhwani news on March 26, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.