जैसलमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत अमरसागर के अटल सेवा केन्द्र में आज प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन रखा गया है।
जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों को शिविर के दौरान अपने-अपने विभाग की योजनाओं से संबंधित अधिकाधिक स्टाॅलें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस पंचायत के ग्रामीणों से आह्वान किया है कि इस शिविर का अधिकाधिक लाभ उठावें।
मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर आज
Reviewed by wadhwani news
on
March 28, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 28, 2018
Rating:


No comments: