जैसलमेर । सिकोईडिकोन संस्था द्वारा आंगन रेस्टोरेंट गीता आश्रम में सतत विकास लक्ष्य एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यशाला के प्रारम्भ में सिकोईडिकोन संस्था जयपुर के गोविन्द नारायण विजय ने संस्था कार्यक्रमों, संस्था द्वारा जैसलमेर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों तथा कार्यशाला की पृष्ठ भूमि के बारे में बताया।
संस्था सहनिदेशक ऋतु तिवारी ने सतत विकास लक्ष्यों एवं जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार व्यक्त किए। ऋतु तिवारर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संध के अन्तगर्त आने वाले 193 देशों ने सितम्बर 2015 में 17 सतत विकास लक्ष्य व 169 टारगेट का निर्धाण किया जो कि 1 जनवारी 2016 से लागु हुए है। एवं उन्हें वर्ष 2030 तक प्राप्त करना है। यह 17 सतत विकास लक्ष्य विकास के विभिन्न आयामों जैसे पर्यावरण , जल प्रबंधन , षिक्षा , स्वास्थ्य ,लैंगिंक समानता , गरीबी उन्मुलन आदि को लेकर निर्धारित किये गए है।
जलवायु परिवर्तन के बारें में चर्चा के दौरान बताया कि जलवायु परिवर्तन मानव जनित कारणों से हो रहा है। एव ंहम सभी समान रुप से जिम्मेदार है। सभी को जलवायु परिवर्तन व सतत विकास लक्ष्यों जैसे मुद़दों पर साझा समझ विकसित करते हुए कार्य करने की आवष्यकता है।
कार्यषाला में 35 पत्रकारों एवं ग्राम विकास समिति प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समस्त पत्रकारों ने चर्चा के दौरान सभी स्तरों पर सभी स्टेक होल्डर्स की सक्रिय भागीदारी एवं जवाबदेही निर्धारित करने की आवष्यकता पर बल दिया। सभी सहभागियों ने जलवायु परिवर्तन व सतत विकास लक्ष्यों के बारें में और ज्यादा समझ बनाने पर भी चर्चा की। संस्था के रामकिषन मीणा ने संस्था द्वारा बच्चों के अधिकारों पर चाइल्ड लाइन जैसलमेर द्वारा किए जा रहे प्रयासें के बारे में बताया।
संस्थाष्षाखाप्रभारी रामगोपाल बेनीवाल ने सभी सम्भागीयों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यषाला में किसान सेवा समिति अघ्यक्ष आमसिंह कीता, सचिव तेज सिंह एवं भजन सिंह ने विचार व अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संस्था सिकोईडिकोन से अनुराधा षर्मा ,अजय व्यास ,रविन्द्र सिंह ,महेंद्र सुथार , दिपक कुमार ने भाग लिया।
सतत विकास लक्ष्य एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर कार्यशाला का आयोजन सिकोईडिकोन संस्था द्वारा हुआ संपन्न
Reviewed by wadhwani news
on
March 24, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 24, 2018
Rating:


No comments: