Random Posts

Mobile

test

कला को मिला सम्मान : पीएम मोदी 'रूप' के हुए मुरीद, बारीक नक्काशी को सराहा


राष्ट्रपति ने बेहतरीन कला के लिये रूपकिशोर सोनी को 2 लाख रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

नेशनल म्युजियम में लगी प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री ने रूपकिशोर सोनी को किया सम्मानित

जैसलमेर । ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के गौरव और शिल्पकार युवा रूपकिशोर सोनी द्वारा सोने व चांदी पर की गई बारीक नक्काशी की कला को दिल्ली में मान मिला है । राष्ट्रपति ने बेहतरीन कला के लिये सोनी को 2 लाख रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । प्रधानमंत्री ने भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया । रूप की इस कला ने दिल्ली स्थित नेशनल म्युजियम में लगाई गयी प्रदर्शनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी मन मोह लिया है । अपनी कला के दम पर मिले इस सम्मान के साथ सोनी देश भर में छा गये हैं ।

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों रूपकिशोर को मिले इस सम्मान से समस्त ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के साथ—साथ जैसलमेरवासियों के लिये भी खुशी एवं गौरव की बात है ।

रूपकिशोर के सम्मानित होने के बाद सोमवार को जैसलमेर आगमन पर समाज के मौजीज लोगों एवं जैसलमेरवासियों ने शुभकामनाएँ दी एवं ढोल व नगाड़ों से स्वागत किया ।

रूपकिशोर ने बताया कि राष्ट्रपति ने बेहतरीन कला के लिये 2 लाख रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । प्रधानमंत्री ने भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया । नेशनल लेवल पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से सम्मान पाकर वे बेहद खुश हैं और वे इस कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाना चाहते है ।

स्वर्णनगरी के सिद्धहस्त कलाकार रूपकिशोर पुत्र हरिराम सोनी को इससे पहले भी भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में चांदी की अंगूठी पर की गई सूक्ष्म कारविंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोनी ने चांदी की अंगूठी में पांच पंक्तियां अंकित है। पहली पंक्ति में सनसेट कैमल सफारी, दूसरी पंक्ति में ऐतिहासिक इमारत, तीसरी पंक्ति में हिंदू देवी देवता, चौथी पंक्ति में जैसलमेर का किला एवं पांचवीं पंक्ति में पशु पक्षियों के चित्र बनाए है। 
कला को मिला सम्मान : पीएम मोदी 'रूप' के हुए मुरीद, बारीक नक्काशी को सराहा कला को मिला सम्मान : पीएम मोदी 'रूप' के हुए मुरीद, बारीक नक्काशी को सराहा Reviewed by wadhwani news on March 12, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.