Random Posts

Mobile

test

भाजयुमो "यूथ चला बूथ अभियान" की बूथ समितियों की समीक्षा बैठक

जैसलमेर । भाजयुमो के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम "यूथ चला बूथ" के तहत आज जैसलमेर जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह दामोदरा व जिला सह प्रभारी तरुण शर्मा के नेतृत्व में बैठके हुई! बैठक में सभी 12 मंडल के 603 बूथों की बूथ समितियों के गठन को लेकर समीक्षा की गई! अभियान के जिला संयोजक नरेंद्र व्यास ने जिले के सभी 603 बूथों की बूथ समितियों की रिपोर्ट जिला अध्यक्ष व सह प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत की ! जिलाअध्यक्ष व जिला सह प्रभारी ने सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों से संपर्क कर सभी मंडलों के बूथ समितियों की लिस्ट दो दिवस में जिला कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए ! बैठक में आईटी विभाग संयोजक गिरिल भाटिया, कार्यालय मंत्री महेंद्र सिंह दूजासर सहित जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे !
भाजयुमो "यूथ चला बूथ अभियान" की बूथ समितियों की समीक्षा बैठक भाजयुमो "यूथ चला बूथ अभियान" की बूथ समितियों की समीक्षा बैठक Reviewed by wadhwani news on March 21, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.