— इस महीने में हिंदू नववर्ष संवत 2075 भी
— इस बार मार्च में 9 त्योंहार, 7 से ज्यादा छुटि्टयां
जैसलमेर । मार्च का महीना शुरू हो गया है। यह महीना इस बार त्योहारों से भरा रहेगा। महीने की शुरुआत होली के त्योंहार से हो चुकी है। इसका अंत भी त्योंहार पर ही होगा। होली, नवरात्रि, रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती और गुड फ्राइडे जैसे बड़े त्योंहार इसी महीने हैं। इस महीने में हिंदू नववर्ष संवत 2075 भी शुरू होगा।महीने की शुरुआत रंगों के पर्व होली से हो चुकी है। इसका समापन 31 मार्च हनुमान जयंती के दिन होगा। होली से शुरू होने के साथ ही इस महीने में पूरे 9 पर्व आएंगे। इसमें धुलेंडी, शीतला सप्तमी, रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, गुड़ी पड़वा रहेगा। इसके चलते यह पूरा महीना त्योहारों में गुजरेगा। इसके अलावा धुलेंडी के दिन से गणगौर पर्व की भी शुरुआत होगी।
महिने में होंगे 7 अवकाश : 4 रविवार और 3 अवकाश
मार्च में आने वाले त्योहारों में से अधिकतर अप्रैल में आते है। इससे अप्रैल में ज्यादा छुटि्टयां रहती हैं, इस बार ये छुटि्टयां मार्च में रहेंगी। सात छुटि्टयां में चार रविवार और तीन अवकाश रहेंगे। इसमें दो मार्च को धुलेंडी, 29 मार्च महावीर जयंती, 30 को गुड फ्राइडे की छुट्टी शामिल है। इसमें रामनवमी व महावीर जयंती जैसे पर्व अमूमन अप्रैल में आते है। इस बार अधिकमास है। इससे दो ज्येष्ठ हैं। इसलिए चैत्र मास जल्दी आ रहा है और ऐसी स्थिति बन रही है।9 साल बाद हनुमान जयंती मार्च में, 31 को मनेगी
हनुमान जयंती 31 मार्च को है। 9 साल बाद ऐसा अवसर आ रहा है जब हनुमान जयंती मार्च माह में आएगी। इसके पहले 2008 में भी हनुमान जयंती 31 मार्च को अाई थी। इसके बाद 2009 से 2017 तक यह अप्रैल महीने में आई थी। स्थानीय पंडितों के मुताबिक ऐसा बहुत कम होता है जब एक ही महीने में इतने पर्व हों। इस बार मार्च में ऐसा ही हो रहा है। ज्यादातर अप्रैल में अधिक पर्व आते हैं।कब-कौन सा त्योहार
1 मार्च को होली : बीते दिन था यह त्योंहार2 मार्च : धुलेंडी आज है
6 मार्च : रंगपंचमी
8 मार्च : शीतला सप्तमी
18 मार्च :गुड़ी पड़वा
19 मार्च :झूलेलाल जयंती
25 मार्च :रामनवमी
29 मार्च :महावीर जयंती
31 मार्च :हनुमान जयंती
त्योंहारों से भरा महिना मार्च : शुरूआत रंगों के त्योंहार होली से और समापन हनुमान जयंती के दिन
Reviewed by wadhwani news
on
March 01, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 01, 2018
Rating:


No comments: