जागृत हिन्दू महासंगम व विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेसिंया अलर्ट, 1 अधेड़ संदिग्ध को दबोचा
— लम्बे समय से पोकरण में किराए के मकान में कर रहा था निवास
पोकरण । परमाणु नगरी में 18 मार्च को होने वाले आरएसएस के सबसे बड़े कार्यक्रम जागृत हिन्दू महासंगम व विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर पोकरण पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कारवाई करते हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की गई ।पुलिस जानकारी अनुसार हॉस्पिटल के पास जोधनगर स्थित एक रहवासी मकान में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से किराये से संदिग्ध अधेड़ शाहिद हुसैन जिलानी पुत्र बरसद अली निवासी नागोरी गेट जोधपुर मकान में निवास कर रहा था जिसकी जानकारी मिलते ही संदिग्ध को मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । संदिग्ध को पुलिस थाने लाया गया विभिन्न जहाँ पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से कड़ी पूछताछ कर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध को लेकर जैसलमेर के लिए रवाना हो गई। जहाँ सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस अधीक्षक संदिग्ध से कड़ी पूछताछ करेगी उसके बाद ही पूरी जानकारी निकल कर सामने आएगी ।
गौरतलब है कि जैसलमेर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव की इस कार्यक्रम को लेकर कड़ी निगरानी की जा रही है महासंगम को लेकर कोई बड़ी चूक न हो जाए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां भी क्षेत्र व शहर पर कड़ी निगरानी बनाये हुए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसिया विराट हिन्दू महासंगम को लेकर अलर्ट है ।
जागृत हिन्दू महासंगम व विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेसिंया अलर्ट, 1 अधेड़ संदिग्ध को दबोचा
Reviewed by wadhwani news
on
March 15, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 15, 2018
Rating:

No comments: