Random Posts

Mobile

test

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की पालना सुनिश्चित हो — जिला कलक्टर

जैसलमेर । जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की पालना सुनिश्चित हो इसके लिए संयुक्त निदेशक पशुपालन समय समय पर इसकी माॅनेटरिंग करें। उन्होंने जेके ट्रस्ट द्वारा संचालित पशु चिकित्सा केन्द्रों का निरीक्षण कर वास्तविक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में थार पारकर नस्ल गौवंश के संरक्षण एवं उसके सुधार के लिए बडे बडे गांवों में पशुपालकों के मेले आयोजित कर उन्हें प्रेरित करावें। उन्होंने पशुओं के पीने के लिए पशु खेलियों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

जिला कलक्टर मीना ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में समिति सदस्य जुगलकिशोर आसोरा, मानव व्यास, नाथूसिंह तंवर, नारायणसिंह राठौड, संयुक्त निदेशक पशुपालन डाॅ.रामरख मीणा, आयुक्त नगरपरिषद झब्बरसिंह चौहान भी उपस्थित थे । जिला कलक्टर ने उन्नत नस्ल सुधार के लिए नकारा सांडों का शत्-प्रतिशत कार्य कराने के साथ ही पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुक्त नगरपरिषद को निर्देश दिए कि वे पशुओं के परिवहन इस प्रकार से करें कि उसमें किसी भी पशु को तकलीफ न हो।

समिति सदस्य मानव व्यास ने बैठक में बताया कि पशुओं को लिफ्ट करने के लिए यंत्र की खरीद की जावे ताकि पशुओं को वाहन में आसानी से चढाया जा सकें। जिला कलक्टर ने इस संबंध में आयुक्त को निर्देश दिए कि वे इस यंत्र की जानकारी लेकर खरीद करने की कार्यवाही करावें। बैठक में सेवण घास कहा के उत्पादन पर भी चर्चा की गई। संयुक्त निदेशक पशुपालन डाॅ.रामरख मीणा ने एजेण्डेवार बिन्दुओं को रखा।
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की पालना सुनिश्चित हो — जिला कलक्टर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की पालना सुनिश्चित हो — जिला कलक्टर Reviewed by wadhwani news on March 16, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.