जैसलमेर । जिले के भाला गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक 119वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा सिबिक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रतनलाल बगड़िया, कमांडेंट 119वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के साथ कपिल चौहान द्वितीय कमान अधिकारी एवं 6 अधिकारी, 10 अधीनस्थ अधिकारी और 45 जवान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाला गांव के पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीण वासियों के साथ विद्यालय के प्रधान शिक्षक तथा अन्य शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था । इस दौरान 119 वी वाहिनी सीसुबल द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र और छात्राओं को लेखन सामग्री का वितरण किया गया तथा स्टील अलमारी एवं प्लास्टिक की कुर्सियों विद्यालय को दी गई । उपस्थित सभी गांव वासियों ने सीमा सुरक्षा बल द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की खुले हृदय से सराहना किया ।
बीएसएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम सीनियर स्कूल भाला में आयोजित
Reviewed by wadhwani news
on
March 28, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 28, 2018
Rating:




No comments: