जैसलमेर | फ़िल्म "बागी 2" में जब से टाइगर श्रॉफ का लुक रिलीज़ हुआ है हर कोई अभिनेता के नए लुक की वाहवाही कर रहा है। फिल्म के निर्माता साजिद नडियादवाला और अहमद खान फिल्म की अगली कड़ी में अभिनेता को एक ताजा और अलग लुक देना चाहते थे।
राजस्थान के छोटे से शहर किशनगढ़ के सैलून की कुछ तस्वीरें हमारे हाथ लगी है जहाँ फ़िल्म बागी 2 से टाइगर की तस्वीरें और पोस्टर दीवार पर लगाये गए और उसे बागी हेअरकट का नाम दिया गया है। सलून में इस खास हेअरकट का दाम 120 रुपये रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, हमने सुना है कि यह स्थित पूरे भारत के कई छोटे शहरों की है।
इसके अलावा, बहुत सारे पुरुष इस विशेष लुक को आजमा रहे हैं, और यह जनता के बीच एक बड़ा हिट साबित हो रहा है।
साजिद ने टाइगर के लंबे बालों को काटकर उन्हें पूरी तरह से नया अवतार देने का सुझाव दिया था। अभिनेता के लुक को विशेषकर लड़कियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
जब सैलून के मालिक रुपेश से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा,"जब से यह हेअरकट रिलीज हुआ है तब से काफ़ी सुपरहिट साबित हो रहा है। शुरू में, केवल मैं ही यह हेअरकट कर रहा था लेकिन बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब मैंने मेरे 2 कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दिया है। ग्राहकों के साथ बातचीत करते हुए मुझे एहसास हुआ कि हर किसी को टाइगर का यह कूल लुक काफ़ी पसंद आ रहा है और हर कोई अपनी गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने के लिए यह हेअरकट करा रहा है।"
जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो दर्शकों को टाइगर का नया अवतार देखने का मौका मिला। ट्रेलर लॉन्च पर टाइगर के नए लुक के बारे में बात करते हुए निर्देशक अहमद खान ने कहा,"हम कुछ नया करना चाहते थे। हमने उनके लम्बे बाल के साथ एक फोटो शूट किया थे लेकिन तस्वीरों को देखकर साजिद सर ने कहा "इसमे कुछ नया नहीं है"। टाइगर के बालों को काटकर छोटा करना साज़िद सर का आईडिया था। इस लुक को पूरा करने में एक महीने का वक़्त लग गया था। टाइगर और साज़िद सर दोनों ही फाइनल लुक से काफ़ी खुश थे। टाइगर छोटे बालों में काफ़ी अच्छे लग रहे है।"
देश की जनता बेसब्री से फ़िल्म के रिलीज होने का इंतेज़ार कर रही है। पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आ रहे टाइगर और दिशा की यह फ़िल्म 30 मार्च 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।
राजस्थान के छोटे से शहर किशनगढ़ के सैलून की कुछ तस्वीरें हमारे हाथ लगी है जहाँ फ़िल्म बागी 2 से टाइगर की तस्वीरें और पोस्टर दीवार पर लगाये गए और उसे बागी हेअरकट का नाम दिया गया है। सलून में इस खास हेअरकट का दाम 120 रुपये रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, हमने सुना है कि यह स्थित पूरे भारत के कई छोटे शहरों की है।
इसके अलावा, बहुत सारे पुरुष इस विशेष लुक को आजमा रहे हैं, और यह जनता के बीच एक बड़ा हिट साबित हो रहा है।
साजिद ने टाइगर के लंबे बालों को काटकर उन्हें पूरी तरह से नया अवतार देने का सुझाव दिया था। अभिनेता के लुक को विशेषकर लड़कियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
जब सैलून के मालिक रुपेश से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा,"जब से यह हेअरकट रिलीज हुआ है तब से काफ़ी सुपरहिट साबित हो रहा है। शुरू में, केवल मैं ही यह हेअरकट कर रहा था लेकिन बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब मैंने मेरे 2 कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दिया है। ग्राहकों के साथ बातचीत करते हुए मुझे एहसास हुआ कि हर किसी को टाइगर का यह कूल लुक काफ़ी पसंद आ रहा है और हर कोई अपनी गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने के लिए यह हेअरकट करा रहा है।"
जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो दर्शकों को टाइगर का नया अवतार देखने का मौका मिला। ट्रेलर लॉन्च पर टाइगर के नए लुक के बारे में बात करते हुए निर्देशक अहमद खान ने कहा,"हम कुछ नया करना चाहते थे। हमने उनके लम्बे बाल के साथ एक फोटो शूट किया थे लेकिन तस्वीरों को देखकर साजिद सर ने कहा "इसमे कुछ नया नहीं है"। टाइगर के बालों को काटकर छोटा करना साज़िद सर का आईडिया था। इस लुक को पूरा करने में एक महीने का वक़्त लग गया था। टाइगर और साज़िद सर दोनों ही फाइनल लुक से काफ़ी खुश थे। टाइगर छोटे बालों में काफ़ी अच्छे लग रहे है।"देश की जनता बेसब्री से फ़िल्म के रिलीज होने का इंतेज़ार कर रही है। पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आ रहे टाइगर और दिशा की यह फ़िल्म 30 मार्च 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।
''बागी 2" के टाइगर लुक ने छोटे शहरों के सलून में बढ़ाई डिमांड
Reviewed by wadhwani news
on
March 15, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 15, 2018
Rating:

No comments: