जैसलमेर । अखण्ड भारत में सिंध प्रान्त के अमर शहीद हेमू कालाणी, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान दिया उनकी जयंती पर शुक्रवार प्रातः स्थानीय राजकीय जवाहिर चिकित्सालय में सिन्धु युवा मण्डल के युवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
पूज्य झूलेलाल सिंधी पंचायत, भारतीय सिन्धु सभा तथा सिन्धु युवा मण्डल के संयुक्त सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सिन्धु युवा मण्डल के संरक्षक अमित टिलवानी, सिंन्धु युवा मण्डल के अध्यक्ष जय वृजाणी, उपाध्यक्ष राजेश जसरानी, तरूण वाधवानी, लोकेश साधवानी, प्रशांत नाथवानी, गिरीश ठाकवानी, भगवान होतचंदानी, धनराज पंजवानी तथा राजा ठाकवानी ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में सिंन्धु युवा मण्डल के युवकों ने विशेष उत्साह का माहौल था। रक्तदान शिविर में पूज्य झूलेलाल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सांवलदास वृजाणी, सचिव हीरालाल साधवानी, उपाध्यक्ष ऋषि तेजवानी, भारतीय सिन्धु सभा के अध्यक्ष आशाराम मूलचंदानी, जोधपुर के अशोक बालानी तथा रक्तकोष प्रभारी डॉ. दामोदर खत्री उपस्थित थे। सिंन्धु युवा मण्डल के केवल ठाकवानी, मनोज अठवानी, नवीन वाधवानी, दिनेष मामनानी, दिलीप वृजाणी तथा नवीन (कानू) वाधवानी ने सहयोग दिया।
हेमू कालाणी के जन्मदिवस पर सिन्धु युवा मण्डल ने किया रक्तदान का आयोजन
Reviewed by wadhwani news
on
March 23, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 23, 2018
Rating:



No comments: