Random Posts

Mobile

test

रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया


देवीकोट (जैसलमेर )। देवीकोट नगरी में  रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी को लेकर विभिन्न समाज व हिन्दूवादी संगठनों ने जोरदार कार्यक्रम का आयोजन किया। आदर्श छात्रावास मैदान से विशाल  व भव्य  मोटरसाइकिल रैली  भगवान राम लक्षमण व पवन पुत्र हनुमान से सजी  झांकियां  भी यात्रा में शामिल हुईं। आदर्श छात्रावास मैदान से रवाना हुई शोभायात्रा में सबसे आगे युवा अपने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे, भगवान श्रीराम की तस्वीर से सजा हुआ रथ व डीजे की धुन पर नाचते गाते राम भगत चल रहे थे व इनके पीछे भगवा रंग से नहाये हुई देवीकोट युवा मंडल की मोटरसाइकिल रैली ।

रामनवमी को लेकर गाँव की सभी  गलियों में  उत्साह का माहौल बना हुवा था । यह रैली  देवीकोट चौराहे होती हुई गाँव की सभी गलियों में  घूमती हुई मा आशापुरा के मन्दिर पहुची ।

गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा का जगह- जगह मा बहनो ने भव्य पुष्पवर्षा कर श्रीराम के जयकारों से रैली का स्वागत किया। रैली का पूरी बाजार में  सभी दुकानदारो द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद चौराहे होती हुई रैली आशापुरा मंदिर पहुँची जहाँ मॉ आशापुरा की जयकारो के साथ मॉ आशापुरा के दर्शन किये व पूजा पाठ किया।

पुलिस व्यवस्था रही चाक चौबंद

रामनवमी पर आयोजित भगवा रैली के दौरान पूरे गांव की गलियों में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही व चपे चपे पर पुलिस मौजूद रही। घर घर भगवा फहराएगा राम राज्य फिर आएगा,जय श्रीराम श्रीराम, के नारों ने हर किसी में जोश का संचार कर दिया।
रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया Reviewed by wadhwani news on March 25, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.