जैसलमेर । 'बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्मानित होने पर शनिवार को जिला कलक्टर जैसलमेर कैलाशचन्द मीणा का भारत स्वाभिमान एवं पतंजली योग समिति ने अभिनंदन किया । जिला कलक्टर कार्यालय में शनिवार को पतंजली योग समिति के जिला प्रभारी चूनीलाल पंवार पतंजली योग समिति पूनम स्टेडियम के महामंत्री महेन्द्र कुमार भाटी मिडिया प्रभारी राजेन्द्रसिंह चौहान एवं युवा प्रभारी महावीरसिंह चौहान ने जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीणा को माला पहनाकर व पतंजली का प्रतीक चिन्ह भेट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने पतंजली योग समिति को बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं अभियान के प्रचार प्रसार के लिये प्रेरित किया तह उन्होंने कहा की हमे बेटियों आगे बढ़ाने और सुरक्षित जीवन जीने के लिये उन्हें शिक्षित करना आवश्यक हे इस लिये हमे योग व प्रणायाम के साथ साथ हर क्षेत्र व गाँव गाँव ढाणी ढाणी तक बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं अभियान का सन्देश पहुंचाते हुए आमजन को प्रेरित करना पड़ेगा तभी यह अभियान सही मायनो में सफल होगा
भारत स्वाभिमान एवं पतंजली योग समिति ने किया जिला कलक्टर का अभिनंदन
Reviewed by wadhwani news
on
March 17, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
March 17, 2018
Rating:


No comments: