Random Posts

Mobile

test

एबीवीपी के प्रदेश अधिवेशन का पोस्टर विमोचन

— अखिल विद्यार्थी परिषद् का प्रदेश अधिवेशन 24 से 26 दिसम्बर को जामडोली, जयपुर में 

जैसलमेर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जैसलमेर ईकाई द्वारा शुक्रवार को स्थानीय एसबीके राजकीय महाविद्यालय मे एबीवीपी के 53वें प्रदेश अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया |

जिला महाविद्यालय प्रमुख नरेन्द्र गोयल ने बताया की पोस्टर का विमोचन बाड़मेर-जैसलमेर संगठन मंत्री अमन गोयल, जिला प्रमुख नेमीचंद गर्ग, वरिष्ठ व्याख्याता डॉ़. श्यामसुन्दर मीणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंम्भुसिह सोंढा, नगर गौरक्षा प्रमुख विकास केवलिया के आतिथ्य मे किया गया |

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंम्भुसिह सोंढा ने कहा की विद्यार्थी परिषद् का प्रदेश अधिवेशन 24 से 26 दिसम्बर को जामडोली, जयपुर में आयोजित होगा | जिसमें पुरे राजस्थान क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्रा कार्यकर्ता तथा जैसलमेर जिले से 15 छात्र व 10 छात्राये भाग लेगी | जिला प्रमुख नेमीचंद गर्ग ने बताया की राजस्थान का यह अंतिम संयुक्त अधिवेशन है | इसके बाद जोधपुर, जयपुर व चित्तौंड़ प्रांत के अलग अधिवेशन होगे |

इस अवसर पर नगर महाविद्यालय प्रमुख हरिसिंह दव, घनश्यामसिंह लखा, जनकसिह, हिम्मतसिह, रघुवीरसिह, राणाकिशन मेघा उपस्थित रहे |
एबीवीपी के प्रदेश अधिवेशन का पोस्टर विमोचन एबीवीपी के प्रदेश अधिवेशन का पोस्टर विमोचन Reviewed by wadhwani news on December 22, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.