Random Posts

Mobile

test

ई-मित्र केन्द्र संचालकों की कम्प्यूटर दक्षता की आॅनलाईन परीक्षाएं सम्पन्न

जैसलमेर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, जयपुर द्वारा राज्य के समस्त ई-मित्र केन्द्र संचालकों/आॅपरेटरों के कम्प्यूटर दक्षता की जांच हेतु ई-मित्र केन्द्र संचालकों/आॅपरेटरों हेतु आॅनलाईन परीक्षाएं करवायी गयी।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, जैसलमेर के एसीपी (उपनिदेशक) हरिशंकर अग्रवाल ने बताया कि जैसलमेर जिले में कुल 318 ई-मित्र केन्द्र संचालकों ने परीक्षा हेतु आॅनलाईन आवेदन किया जिसमें से 309 ई-मित्र संचालक/आॅपरेटर आॅनलाईन परीक्षा में शामिल हुए तथा कुल 220 ई उत्तीर्ण हुए।

अग्रवाल ने आगे बताया कि जैसलमेर जिले शहरी क्षेत्र से कुल 103 ई-मित्र केन्द्र संचालकों ने आवेदन किये जिसमें से 77 उत्तीर्ण हुए तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 215 आवेदनों में से 143 उत्तीण हुए। इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र से कुल 68.75 प्रतिशत ई-मित्र केन्द्र संचालक उत्तीर्ण हुए।

ई-मित्र केन्द्र संचालकों की कम्प्यूटर दक्षता की आॅनलाईन परीक्षाएं सम्पन्न ई-मित्र केन्द्र संचालकों की कम्प्यूटर दक्षता की आॅनलाईन परीक्षाएं सम्पन्न Reviewed by wadhwani news on December 24, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.