जैसलमेर । स्वर्णनगरी विचार मंच को स्थापित हुए 2 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं । इन 2 वर्षों में मंच ने अपने सामाजिक सरोकार के परिपेक्ष में कई महत्वपूर्ण कार्य करके समाज में उदाहरण पेश किए हैं । स्वर्णनगरी के नाम को सार्थक करने के लिए कई सार्वजनिक स्थलों को स्वर्ण जैसे पीले रंग से पुतवा कर आमजन में जागरूकता लाई गई । जैसलमेर में प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अवरोध पैदा करने वाले पेड़ों की ट्रिमिंग करवा कर उन्हें सुंदर रुप दिया गया । जोशीला तालाब क्षेत्र में झाड़ झंझाड़ की कटाई एवं सरोवर के सौंदर्यकरण हेतु प्रयास किए गए जिसमें जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया गया ।पॉलिथीन मुक्ति अभियान में सहयोग
नगर को पॉलीथिन मुक्त करने में शासन को सहयोग करते हुए शादी विवाह में डिस्पोजल तथा बायोडिग्रेडेबल पदार्थ का उपयोग कम करने हेतु ऐसे समारोह में धातु के थाली गिलास, चम्मच, लोटे,प्लेट आदि निशुल्क वितरित किए गए । गत 2 वर्ष में विभिन्न समाज में तथा शासकीय आयोजन में इस प्रयोग द्वारा बड़ी धनराशि की बचत भी हुई तथा नगर को कचरे से मुक्ति मिली 2 वर्षों में लगभग 250 आयोजनों में इस प्रयास से अनुमानित 40 लाख रुपए की बचत हुई । पॉलिथीन मुक्ति की इस कड़ी में लगभग 250 कैन का वितरण दूध लाने के लिए भी किया गया ।स्वच्छ भारत अभियान
स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता करते हुए मंच के सहयोग से 500 कचरा पात्र का वितरण किया गया है तथा 15 सौ कपड़े के थैले वितरित करके पॉलिथीन के प्रयोग में कमी लाने का प्रयास किया गया है ।पुरातन शहर की विरासत के संरक्षण का कार्य
नगर एवं दुर्ग के मौलिक स्वरूप के संरक्षण के दृष्टिकोण से किले की दीवारों पर लिखे गए नारे, बेतरतीब होल्डिंग्स को हटाया गया है । गोपाचौक के केबिन, दुकानों के शटर एवं भवनों के बाहरी दीवारों को पीले रंग में रंगा गया है । शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत तारों को व्यवस्थित करना तथा वृक्षों की छंगाई करना इस अभियान का प्रमुख हिस्सा है ।नशा मुक्ति अभियान
स्वर्णनगरी विचार मंच द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत पोस्टर्स एवं पेम्पलेट्सवके माध्यम से तंबाकू,गुटखा,धूम्रपान,अफीम तथा शराब के सेवन के निषेध का आग्रह किया गया है । कई लोगों से नशा मुक्ति का संकल्प पत्र भरवाकर जनचेतना लाने का प्रयास भी किया गया है।सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा मरू महोत्सव, राजस्थान स्थापना दिवस, जैसलमेर स्थापना दिवस एवं अन्य उत्सव पर बैनर, पोस्टर एवं पेंपलेट के माध्यम से आमजन को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया है । इसके अलावा समय समय पर प्रशासन को जन समस्याओं से अवगत करवाना ही नहीं समस्याओं के निराकरण में भी प्रशासन को यथाशक्ति सहयोग दिया गया ।
जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, बिजली बचाओ आदि का प्रचार प्रसार किया गया है ।संस्कृति को बचाने का प्रयास
स्वर्णनगरी विचार मंच द्वारा जैसलमेर की संस्कृति बचाने हेतु स्थानीय त्योहार मनाने एवं उस पर जैसलमेरी साफा बांधने का आग्रह भी किया जाता है । विचार मंच मासिक रूप से गोपा चौक में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी करता है ।महेश व्यास (गोगा महाराज) ने कहा है कि स्वर्णनगरी विचार मंच सदैव आप सभी के आशीर्वाद से नगर राज्य एवम देश के विकास में निरंतर सहयोग करता रहे यही कामना है ।
स्वर्णनगरी विचार मंच के कार्यशील 2 वर्ष
Reviewed by wadhwani news
on
December 29, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
December 29, 2017
Rating:

No comments: