जैसलमेर । जिला अस्पताल श्रीजवाहिर चिकित्सालय, जैसलमेर में कैंसर रोग परामर्श एवं निदान निःशुल्क शिविर का आयोजन 7 जनवरी को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। यह जानकारी डॉ. वीके वर्मा, जिला नोडल कैंसर अधिकारी ने दी।उन्होंने बताया कि श्रीजवाहिर चिकित्सालय में कैंसर रोग परामर्श एवं निदान निःशुल्क शिविर में एशियन कैंसर इन्स्टीट्यूट, मुम्बई के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैंसर रोग वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर एवं उनकी टीम के सदस्य सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में पूर्व पंजीयन कराये मरीज ही परामर्श ले सकेगे । शिविर का लाभ प्राप्त करने हेतु कैंसर रोगी जिला चिकित्सालय जैसलमेर में स्थित कमरा नम्बर 15 में अपना अग्रिम पंजीयन दिनांक 5 जनवरी तक करवा सकते है। मरीज आयोजित शिविर में अपनी पुरानी रिपोर्ट अवश्य साथ लावें
कैंसर रोग परामर्श एवं निदान निःशुल्क शिविर 7 को
Reviewed by wadhwani news
on
January 03, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
January 03, 2018
Rating:

No comments: