Random Posts

Mobile

test

पाकिस्तान में दो सगे हिंदू भाइयों की हत्या के विरोध में माहेश्वरी समाज का विरोध, न्याय के लिए पीएम के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा

जैसलमेर । सिंध प्रांत के थरपारकर जिले में मीठी गांव में दो सगे भाई दिलीप कुमार, चंद्रकुमार पुत्र पीताम्बरदास माहेश्वरी की हत्या उनकी दुकान के बाहर किसी आतंकवादी गुट के लोगों द्वारा गोली मार कर की गई। जिसकी माहेश्वरी समाज जैसलमेर कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है । ऐसी कायराना हरकत करने वालों को कड़ा दंड मिले एवं उस पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले इस संदर्भ में स्थानीय जिला कलेक्टर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया गया।

स्थानीय निवासी अमृत भूतड़ा ने बताया कि हमारे कई रिश्तेदार आज भी पाकिस्तान में रहते है । उनका वहां पर व्यापार,धंधा, खेती आदि कार्य पर निर्भर है । वो लोग अपनी ईमानदारी से अन्य समाज के हितों की बात करते है जिस कारण वहाँ सभी समाज मे हमारे लोगो की अच्छी छवि एवं इज्जत है । मगर पिछले कुछ वर्षों से वहाँ की गरीब हिन्दू जातियों का धर्म परिवर्तन कर दिया गया है और जो इनकी बातों को नहीं मानते उनके अंदर ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर उनमे भय का वातावरण पैदा करते है । जिस कारण वो वहाँ से छोड़ कर हिंदुस्तान चले जाएं । ये आतंकी इनके घरों में घुस कर मारपीट करते है । बहनों की इज्जत से खिलवाड़ करते है । ऐसे में उन लोगों का वहाँ रहना दुस्वार हो गया है।

हम लोग उन हिन्दू भाइयों की पैरवी करते हुए भारत सरकार से यह मांग करते है कि हमारे उन हिन्दू भाइयों की पूर्ण सुरक्षा के लिये पाकिस्तान सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बना कर उन्हें मानवाधिकार मिले अन्यथा उन्हें भारत सरकार भारत में आने की छूट दे तथा विस्तापित कर हिंदुस्तान की नागरिकता प्रदान करे।

ज्ञापन देने के लिए माहेश्वरी समाज ढाट के अध्यक्ष मूलचंद पनपालिया, जैसलमेर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अमृतलाल डांगरा, रावतमल सांवल, अर्जुनसा चांडक ,गवालदास मेहता, वासुदेव करवा, महेश गंगन, माणक गोलकिया आदि समाज के मुख्य लोग सम्मलित हुए।
पाकिस्तान में दो सगे हिंदू भाइयों की हत्या के विरोध में माहेश्वरी समाज का विरोध, न्याय के लिए पीएम के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा पाकिस्तान में दो सगे हिंदू भाइयों की हत्या के विरोध में माहेश्वरी समाज का विरोध, न्याय के लिए पीएम के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा Reviewed by wadhwani news on January 12, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.