Random Posts

Mobile

test

बालिका विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया युवा दिवस

जैसलमेर। शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में युवा दिवस (केरियर डे) बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। केरियर प्रभारी माया व्यास ने बताया कि युवाओं को अपना केरियर बनाने के लिए अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। वर्तमान समय में युवा ही देश की भावी पीढ़ी है। वह ही राष्ट्र की उन्नति में अपना सहयोग दे सकते है। व्याख्याता कुसुम बालोच ने विज्ञान के क्षेत्र में कैसे जाकर अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते है उसकी विस्तृत जानकारी दी।

अध्यापिका आशा व्यास ने विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदमी की पहचान कपड़ों से नहीं उसके गुणों से होती है। छात्राध्यापिका मोनिका शर्मा ने अपने जीवन का लक्ष्य बताते हुए बीएड में प्रवेश लेने के बारे में जानकारी दी। छात्रा हिना छंगाणी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए स्वयं में सुधार करना होगा। संतोष चौधरी, चम्पा, एकता, पायल ने विवेकानन्द के जीवन से संबंधित प्रसंग सुनाकर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अंत में कार्यवाहक संस्थाप्रधान दरिया बारहठ ने छात्राओं को आत्मविश्वास के बारे में बताते हुए समस्त स्टाफ को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। विद्यालय में चार्ट, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
बालिका विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया युवा दिवस बालिका विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया युवा दिवस Reviewed by wadhwani news on January 12, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.