Random Posts

Mobile

test

बाडमेर रिफाईनरी की स्थापना से पश्चिमी राजस्थान में विकास व रोजगार के नये द्वार खुलेंगे — भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी


जैसलमेर । पचपदरा रिफाईनरी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्व्रारा किये जाने वाले कार्य शुभारम्भ समारोह में संगठन के कार्यकर्ता तो पहुंचे ही साथ ही आम जन को भी ले जाये, जिससे प्रधानमंत्री के द्वारा करवाये गये विकास कार्यो व बनाई गई जन कल्याण योजनाओं की जानकारी उनसे स्वयं से मिल सके साथ  ही यह विशेष रूप से जानकारी मिले कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा आनन फानन में बगैर प्रदेश के हितो को  ध्यान में रखते हुऐ किये गये 56 हजार करोड के एम ओ यू को वर्तमान की भाजपा की सरकार ने मात्र 16 हजार करोड में कर राज्य सरकार को राजस्व का सीधा लाभ दिलवाया । यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेषाध्यक्ष अशोक परनामी ने भाजपा कार्यालय में शुक्रवार सांय जिला पदाधिकारियों की बैठक में कहे।

जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि प्रदेषाध्यक्ष अषोक परनामी आज प्रधानमंत्री के 16 जनवरी के रिफाईनरी कार्य शुभारम्भ समारोह कार्यक्रम की तैयारियों सम्बन्धी जानकारी की बैठक लेने जैसलमेंर आये थे उन्हाने कहा कि रिफाईनरी लगने से प्रदेष में विकास की सम्भावनाओ को तो बल मिलेगा ही साथ ही विष्ेषकर पष्चिमि राजस्थान में विकास व रोजगार के नये द्वार खुलेंगे। प्रदेष अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष जिला संगठन प्रभारियो व विधायको को भी प्रधानमंत्री की पचपदरा यात्रा सम्बन्धी आवष्यक दिषा निर्देष भी दिये। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगलकिषोर व्यास ने आगन्तुक प्रदेष पदाधिकारियो का स्वागत  करते हुऐ अतिथियो का परिचय करवाया एवं जैसलमेंर संगठन की संरचना रखते हुऐ प्रदेषाध्यक्ष व प्रदेष पदाधिकारियो के प्रवास प्रयोजन की जानकारी से अवगत करवाया।

बैठक को सम्बोधित करते हुऐे प्रदेष महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने कहा कि संगठन की तैयारी को देखते हुए यहां से भारी संख्या बल में कार्यकर्ता पहुंचेंगे ऐसा मुझे लग रहा  जैसलमेंर में उपलब्ध पेट्रोकेमिकल टूरिज्म कृषि व खनिज संभावना की बात सीधे तौर पर मुख्यमंत्री तक पहुंचे तो जैसलमेर विकास की दृष्टि से एक अग्रणी जिला हो सकता है नहरी पानी के रेगुलेसन की समस्याओं के समाधान पर भी विस्तार से बताया जैसलमेर के साथ किसानों को उनके हक का नहरी पानी पूर्ण रुप से मिले इसकी पैरवी में समय समय पर की जाएगी साथ ही विधायक छोटूसिंह भाटी के द्वारा नहर के पानी की समस्याओं के साथ साथ जैसलमेर की समस्याओं के समाधान की बात समय समय पर संगठन व विधानसभा में रखने के प्रयास को प्रदेश महामंत्री ने सराहा साथ ही कहा कि संगठन हित में कार्य करते हुए नवमतदाताओं से संपर्क कर संगठन को मजबूती प्रदान करें साथ ही प्रदेश महामंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ.साथ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक निर्देश भी दिए।


जिला प्रभारी प्रदेष कार्यसमिति सदस्य  धुरेन्द्र मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में बताया कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मारवाड़ क्षेत्र की पहली यात्रा है और पहली ही यात्रा सौगात भरी है और कहा कि विष्व में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री ही नहीं एक युगपुरुष के रूप में भी उनको देखा जाता है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि भारी संख्या बल में कार्यकर्ता व आमजन 16 जनवरी को पचपदरा पहुंचे।

विधायक छोटू सिंह भाटी ने बताया कि जैसलमेर की विषम भौगोलिक परिस्थ्तिया होने के बाद भी जैसलमेर सम्भाग प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर  पर जो भी कार्यक्रम होता है उसमें जैसलमेर हमेषा अग्रीणी रहा है और इस बार भी प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक यात्रा में जैसलमेर से अच्छा संख्या बल  रहेगा।


जिला संगठन प्रभारी एवं राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर ने कहा कि  जैसलमेर की 36 कामों से भारी संख्या में आमजन को पचपदरा ले जाने का सार्थक प्रयास करना है साथ ही कांग्रेस के बिगड़े हुए रिफाइनरी समझौते को भाजपा की इस मुख्यमंत्री ने सुधार कर राज सरकार को हजारों करोड़ का फायदा करवाया है साथ ही नई तकनिकी से निर्मित होने जा रही रिफाइनरी के कार्य शुभारम्भ समारोह में हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेंवे। भारत के विकास पुरुष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओजस्वी भाषण को सुनने और उनकी विकास की योजनाओं को सुनें और उस योजनाओं को वापस आकर हमारे क्षेत्र के लोगों को सुनाये ऐसे हमारे सार्थक प्रयास हो। प्रदेष मंत्री के सी विष्नोई ने उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय लेते हुऐ 16 जनवरी को पचपदरा के लिये मण्डल अध्यक्षो व मोर्चा जिलाध्यक्षो से प्रस्तावित संख्या की जानकारी ली साथ ही बसो व अन्य साधनो से कार्यकर्ताओं व आमजन को लाने ले जाने की व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की। प्रदेष कार्यसमिति सदस्य व पूर्व विधायक सांगसिह भाटी ने प्रदेष पदाधिकारियो को अच्छी संख्या में जिले से कार्यकर्ता पहुचने का भरोसा दिलवाया साथ ही जिले की समस्याओंव उनके समाधान से अवगत करवाया बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाष शारदा ने किया। बैठक में  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कायम दीन कोटवाल नगर परिषद सभापति कविता खत्री पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह हमीरा विक्रम सिंह नाचना  जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाष् शारदा  सुमेर सिंह देवड़ा उपाध्यक्ष प्रेमसिंह सुल्ताना  सवाईसिंह गोगली हाथीसिंह मूलाना समता व्यास जिला मंत्री सुमित्रा मेघवाल कोषाध्यक्ष कपिल मेहरा चांदकंवर जाम मण्डल अध्यक्ष कमल औझा नाथूसिंह गोगली सगतसिंह चांधन स्वरूप सिंह झिनझिनयाली शंकर सिंह राजपुरोहित नरेन्द्र सिंह बैरसियाला मनोहर सिंह छायण हुक्माराम प्रजापत बद्रीनारायण दायमा पोकरण  जिला आई टी संयोजक गिरील भाटिया  कोषाध्यक्ष कपिल मेहरा  बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट विमलेश पुरोहित   मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह दामोदरा जीवन खान अर्जुन ओड करूणा कंवर दलाराम देवीसिंह भादरिया  महिला मंच जिला संयोजक सुधा पुरोहित उपसभापति रमेश जीनगर मनोहरसिंह कुंडा  श्रैय भाटिया सुमित बल्लाणी   मोर्चा प्रदेश सदस्य  मनोरमा वैष्णव नवल चौहान उम्मेद इणखिया मण्डल महामंत्री महेन्द्र तुंवर  नवीन भाटिया गिरधर सिंह कपूरिया मदनसिह राजमथाई दान सिंह आकल पूनमसिह दूजासर मानाराम फतेहगढ  नरपत सिंह राजपुरोहित  ग्वालदास सांवल  अमृत लाल पुरोहित नाचना  अरूण पुरोहित हरिसिंह सोढा  देरावरसिंह खींवसर औंकारराम ओड  एस सी मोर्चा के भीमाराम  सुभान चानिया मिश्रीसिंह मंधा सुंदर लाल लाठी चतुराराम प्रजापत सुरताराम प्रजापत आदित्य व्यास ओमप्रकाश खत्री हरिसिंह भाटी लूणसिह बांकलसर मंजीत व्यास राकेश व्यास हरीश भाटिया मनोहर सिंह कुण्डा मदनलाल चांडक गोपाल औझा  सहित कई पादाधिकारी उपस्थित थे।


बाडमेर रिफाईनरी की स्थापना से पश्चिमी राजस्थान में विकास व रोजगार के नये द्वार खुलेंगे — भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी बाडमेर रिफाईनरी की स्थापना से पश्चिमी राजस्थान में विकास व रोजगार के नये द्वार खुलेंगे —  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी Reviewed by wadhwani news on January 13, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.