प्रतियोगिताओं के लिए मापदंड निर्धारित
जैसलमेर । जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जैसलमेर में 29 से 31 जनवरी को आयोजित होने वाले विश्वविख्यात तीन दिवसीय मरु महोत्सव 2018 के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के लिए पर्यटन विभाग द्वारा मापदण्ड निर्धारित कर दिया गया है। उप निदेशक पर्यटक स्वागत केन्द्र भानुप्रताप ने बताया कि मरू महोत्सव में मरु श्री, मिस मूमल, मूंछ, साफा बांधो, मूूमल महिन्द्रा, ऊंट श्रृंगार, शान ए मरूधरा, पणिहारी मटका रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन पत्र पर्यटक स्वागत केन्द्र जैसलमेर कार्यालय से कार्यालय समय मे प्राप्त किए जा सकते है। इन प्रतियोगिताओं के आवेदन पत्र जमा कराने की अन्तिम तिथि 27 जनवरी, सांय 5 बजे रखी गई है।मरूश्री प्रतियोगिता के लिए ये होंगे मापदण्ड
मरू महोत्सव के दौरान 29 जनवरी को प्रथम दिवस सर्वाधिक प्रतिष्ठा पूर्वक आयोजित की जाने वाली ‘‘ मरूश्री‘‘ प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी को व्यस्क होना आवष्यक है उसकी न्यून्तम आयु 21 वर्ष हो जिसका प्रमाण पत्र सलंग्न करना होगा। प्रतिभागी की लम्बाई 5 फीट 6 इंच से कम नहीं होनी चाहिए। मरू श्री प्रतिभागी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। मरूश्री विजेता को मरू मेले के तीनों दिवस तक मरूश्री पोषाक में उपस्थित होना होगा एवं उसे विभाग द्वारा अनुबंधित फोटोग्राफरों से विभिन्न स्मारकों, हवेलियों आदि पर फोटो खिंचवाना होगा। प्रतियोगी को शोभायात्रा में भाग लेना आवष्यक होगा। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगा। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अन्तिम रहेगा।मिस मूमल प्रतियोगिता के लिए ये होंगे मापदण्ड
उप निदेशक ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस 29 जनवरी को आयोजित की जाने वाली आकर्षक एवं रोचक ‘‘ मिस मूमल‘‘ प्रतियोगिता के लिए मापदण्ड निर्धारित कर दिया है। मिस मूमल प्रतियोगिता की प्रतियोगी की न्यून्तम आयु 18 वर्ष होनी आवष्यक है जिसको जन्म प्रमाण/ विद्यालय का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। मिस मूमल प्रतियोगी अविवाहित होनी चाहिए एवं कोहनी के उपर वाला चूडा पहने हुए नहीं हो। प्रतियोगी राजस्थान की मूल निवासी होनी आवष्यक है। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगा। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अन्तिम रहेगा।मूमल-महेन्द्रा प्रतियोगिता के लिए ये होंगें मापदण्ड
मरू महोत्सव के प्रथम दिवस 29 जनवरी को आयोजित की जाने वाली ‘‘ मूमल-महेन्द्रा ‘‘ प्रतियोगिता के लिए भी पर्यटन विभाग द्वारा मापदण्ड निर्धारित कर दिये है। उन्होंनें बताया कि मूमल-महेन्द्रा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले की उम्र 10 से 18 वर्ष तक होना आवष्यक है जिसका आयु प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा अथवा द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। मूमल व महेन्द्रा एक साथ ऊंट पर नहीं बेठेंगें। मूमल व महेन्द्रा की वेषभूषा पष्चिमी राजस्थान के मारवाड पद्वत्ति पर आधारित होनी चाहिए। मूमल व महेन्द्रा प्रतियोगी के गहने, परिधान व पूर्णवेषा एक अविवाहित लडकी व लडके र्की अिभव्यक्ति एवं प्रस्तुतीकरण होनी चाहिए। मूमल प्रतियोगी का विवरण परिषिष्ट प्रथम तथा महेन्द्रा प्रतियोगी का विवरण द्वितीय परिषिष्ठ में देना आवष्यक होगा। मूमल-महेन्द्रा प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवष्यक है। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगें। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया अन्तिम होगा।साफा बांध प्रतियोगिता के लिए ये होंगें मापदण्ड
मरू महोत्सव के प्रथम दिवस 29 जनवरी को आयोजित की जाने वाली ‘‘ साफा बांध ‘‘ प्रतियोगिता के लिए भी मापदण्ड निर्धारित की दिए है। साफा बांध प्रतियोगिता में प्रतियोगी स्वच्छ एवं पारम्परिक पोषाक में स्टेज पर पंहुचना होगा। प्रतियोगी को जैसलमेर शैली का साफा बांधना होगा। प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवष्यक है। साफा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जो प्रतियोगिता पूर्ण होने पर वापिस लौटाना होगा। प्रतियोगी को शोभायात्रा में भाग लेना आवष्यक है। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगा। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा प्रतियोगी को किसी भी प्रकार का यात्रा व आवास सुविधा देय नहीं होगी। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया अन्तिम होगा।मूंछ प्रतियोगिता के लिए ये होंगें मापदण्ड
मरू महोत्सव के प्रथम दिवस 29 जनवरी को आयोजित की जाने वाली ‘‘ मूंछ ‘‘ प्रतियोगिता के लिए मापदण्ड निर्धारित कर दिए है। मूंछ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी व्यस्क होना आवष्यक है। प्रतियोगी अच्छी कद काठी का होना चाहिए। मूंछ प्रतियोगिता के प्रतिभागी राजस्थान का मूल निवासी होना आवष्यक है। मूंछ प्रतियोगिता के विजेता को मरू मेले के तीनों दिवस तक मेले में उपस्थित होना होगा एवं उसे विभाग द्वारा अनुबंधित फोटोग्राफरों से विभिन्न स्मारकों, हवेलियों आदि पर फोटो खिंचवाना होगा। प्रतियोगी को शोभायात्रा में भाग लेना आवष्यक होगा। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगा। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अन्तिम रहेगा।
मरु महोत्सव 2018 जैसलमेर में 29 से 31 जनवरी तक
Reviewed by wadhwani news
on
January 19, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
January 19, 2018
Rating:


No comments: