जैसलमेर । भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर ग्रामीण मंडल की बैठक रविवार को मंडल अघ्यक्ष सगतसिंह की अघ्यक्षता में रानसिंह के सभा भवन चांदन में आयोजित की गई। जिला अघ्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने बूथ स्तर पर नव मतदाताओं के नाम जुड़वाने व आगामी 16 जनवरी को बाड़मेर के पचपदरा में आयोजित रिफाइनरी के शिलान्यास समारोह में व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आह्वान किया गया।
पूर्व विधायक सांगसिह भाटी ने भाजपा की जन कलयाणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही । 16 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के चलने की अपील की गई। मंडल अघ्यक्ष सगतसिंह द्वारा सभी ग्रामीण मंडल जैसलमेर से पधारे सभी का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में जिला अघयक्ष जुगल किशोर व्यास, पूर्व विधायक सांगसिह, मंडल अघ्यक्ष सगतसिंह, मंडल महामंत्री आईदानसिंह डेलासर, कोषाध्यक्ष ग्वालदास सांवल, उपाघयक्ष सवाईसिंह रिदवा, शेरखान, अल्पसंख्यक मोर्चा से सुभान चानिया, SC मोर्चा महामंत्री भिमाराम ,हुकमसिंह, पदमसिंह घायसर, तनसिंह , लक्ष्मीनारायण रिदवा, चनणसिंह, झबरसिंह, उगमसिंह, रेवंताराम, गुमानसिंह, भोमसिंह, नवीन पुरोहित, जगदीश बगडा, द्वारकाराम, सोहनसिंह , औमसिंह, जगदीश, बचल खान, जानु खान व बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक चांदन में हुई आयोजित
Reviewed by wadhwani news
on
January 07, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
January 07, 2018
Rating:


No comments: