Random Posts

Mobile

test

'अय्यारी' टीम की बीएसएफ जवानों से होगी खास मुलाकात


जैसलमेर । फ़िल्म अय्यारी चंद दिनों में बड़े पर्दे पर अपने दर्शको से रूबरू होने के लिए तैयार है । इसीलिए फ़िल्म की पूरी टीम ज़ोर शोर से प्रचार में व्यस्त है। फ़िल्म की पूरी टीम 12 जनवरी को जैसलमेर में स्थित बीएसएफ के जवानों से मिलेगी जहाँ सिद्धार्थ और मनोज बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताएंगे और सिर्फ इतना ही नही, दोनों कलाकार वहाँ होने वाले ड्रिल में भी हिस्सा लेंगे।

नीरज पांडे की अय्यारी दो फ़ौजी अधिकारियों के आसपास घूमती है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा सेना अधिकारी के रूप में मनोज बाजपेयी के साथ एक गुरु-शिष्य का बंधन साझा करते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में अय्यारी की टीम हमारे देश के असली हीरो बीएसएफ जवानो से एक खास मुलाक़ात करेगी।

फ़िल्म की पूरी टीम देश के जवानों के साथ समय बिताने के लिए काफी उत्साहित है। वही फ़िल्म के ट्रेलर को सिर्फ दर्शको द्वारा ही नही बल्कि सेना अधिकारियों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में यह मुलाकात दोनो ही पक्षों के लिए उत्साह से परिपूर्ण होगी।

अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, पूजा चोपड़ा, रकुलप्रीत, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने के लिए तैयार है।

"अय्यारी" का ट्रेलर हर किसी को खूब पसंद आ रहा है जिसके परिणामस्वरूप जनता फ़िल्म को देखने के लिए उत्सुक है। जासूसी थ्रिलर फ़िल्मो के लिए प्रसिद्ध नीरज पांडे  की फिल्म अय्यारी सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

नीरज पांडे की फ़िल्म "अय्यारी" प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है। शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित मोशन पिक्चर कैपिटल जल्द ही देशभर में रिलीज होगी।

'अय्यारी' टीम की बीएसएफ जवानों से होगी खास मुलाकात 'अय्यारी' टीम की बीएसएफ जवानों से होगी खास मुलाकात Reviewed by wadhwani news on January 09, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.