Random Posts

Mobile

test

विधायक भाटी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर की जनसुनवाई

जैसलमेर । क्षेत्र के विधायक छोटूसिंह भाटी ने ग्राम भोपा,डिगङी रामा, रणधा, बईया, मंडाई  आदि ग्रामों का दौरा कर जनसमस्यों से रूबरू होते हुए सामाजिक समारोहो में भी भाग लिया । भोपा एवं डिगडी निवासियों द्वारा विद्यालय क्रमोन्नत की मांग, तेजसिंह की ढाणी डिगड़ी मे विद्युतिकरण की मांग, मंडाई सरपंच कमलसिंह एवं ग्रामीणो द्वारा ंविधायक भाटी का आभार जताते हुए बताया कि आपके प्रयासों द्वारा पंचायत में 4 नये नलकूप स्वीकृत करावाकर खुदवाये है जिससे पूरी पंचायत में पानी की समस्या का समाधान हुआ है। रणधा के वृयोवृद्ध स्व.रतनसिंह की शोक सभा में उपस्थित होकर परिवारजनो को सांत्वना दी ।
                       
उपस्थित जन समूह को विधायक भाटी ने राज्य एवं केन्द्र सरकार की विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री राजश्री योजना,  भामाषाह स्वास्थ्य बीमा योजना, कौषल एवं आजाविका विकास योजना, स्वच्छ भारत, दीनदयाल ग्रामीण पट्टा वितरण अभियान आदि की जानकारी देते हुए बताया कि भारत एवं राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन की मांग अनुसार कार्य किये जा रहे है । सरकार की मंशा अनुसार प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिलना चाहिये । साथ ही 14 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री के पचपदरा में शिलान्यास कार्यक्रम के साथ-साथ आमजन को संबोधित करेगें जिस हेतु ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता एवं आमजन को चलने का आग्रह किया ।

साथ ही विधायक भाटी ग्रामीणों की समस्त समस्याओं के निराकरण हेतु ग्रामीणो को आष्वस्त किया कि उक्त समस्त मांगो का निराकरण जल्द से जल्द किया जावेगा । विधायक भाटी के साथ झिंझनियाली भाजपा मण्डल अध्यक्ष स्वरूपसिंह, मंडाई सरपंच कमलसिंह एवं अन्य कार्यकर्ता थे । 
विधायक भाटी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर की जनसुनवाई विधायक भाटी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर की जनसुनवाई Reviewed by wadhwani news on January 03, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.