Random Posts

Mobile

test

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 8 फरवरी को, बच्चों को देंगे दवा

— 2 लाख 44 हजार 360 बच्चों को एल्बेडाजाॅल गोली खिला कर शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के दिए निर्देश 

जैसलमेर । जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा । जिले में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बालक-बालिकाओं को विद्यालयों एवं आंग
नबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से कृमि की दवा एलबेन्डाजोल खिलाई जाएगी। छूटे हुए बच्चों को 15 फरवरी  को मोप-अप दिवस पर  एलबेन्डाजोल की दवा देंगे।

कलक्टर सभागार में बुधवार को आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जिले के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों एवं आॅगनवाडी केन्द्रो में 8 फरवरी को लक्षित 2 लाख 44 हजार 360 बच्चों को एल्बेडाजाॅल गोली खिला कर शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्दश दिये । छूटे हुए बच्चों को 15 फरवरी  को मोप-अप दिवस पर  एलबेन्डाजोल की दवा देंगे। कलक्टर मीना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर 7 फरवरी को विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये।
अपंजीकृत बच्चों को भी खिलावें एल्बेडाजाॅल गोली
जिला कलक्टर मीना ने विद्यालय नहीं जाने वाले ( 6 से 19 आयु वर्ग ) तथा आॅगनवाडी केन्द्र में अपंजीकृत ( 1 से 5 आयु वर्ग ) बच्चों की सूची आशाओं के माध्यम से ग्राम स्तर पर तैयार करवाकर निर्धारित दिवस पर उन बच्चों को भी आॅगनवाडी केन्द्र पर एल्बेडाजाॅल गोली खिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ।

बैठक में उपस्थित डाॅ0 एनआर नायक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और माॅप अप दिवस पर किये जाने वाले कार्या के संबंध में जानकारी प्रदान की । डाॅ. आरपी गर्ग जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी ने पाॅवर पोईन्टप्रजेन्टेशन के माध्यम से कृमि संक्रमण व कृमि के प्रकार, कृमि संक्रमण चक्र, कृमि के हानिकारक प्रभाव, कृमि संक्रमण का इलाज व कृमि नियंत्रण के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कृमि नियंत्रण होने पर बच्चो में खून की कमी मे सुधार होता है, पोषण के स्तर को बेहतर बनाता है तथा स्कूल व आॅगनवाडी में बच्चों की उपस्थिति व सीखने की क्षमता में सुधार लाने में मदद करता है।
           
आयोजित बैठक में प्रभारी अधिकारी, जिला औषधि भंडार डाॅ. बीएल बुनकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आशीष खण्डेलवाल, शिक्षा विभाग से दलपतसिंह, कानसिंह भाटी, जालमसिंह भाटी, नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र पुरोहित, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, किशोर बिस्सा, जिला समन्वयक, एवि.एक्षन मघाराम कडेला, केन्द्रीय विद्यालय से सुभाष चन्द्र , महिला एवं बाल विकास विभाग से पुष्पा पुरोहित उपस्थित थे। 
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 8 फरवरी को, बच्चों को देंगे दवा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 8 फरवरी को, बच्चों को देंगे दवा Reviewed by wadhwani news on January 11, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.