जैसलमेर । जिले के सभी कार्मिकों के जीपीएफ खातों को पूर्ण करने के लिए वृहद् स्तर पर अभियान चलेगा । इस अभियान में कार्मिकों के जीपीएफ खातों को अपडेट किया जाएगा । इस अपडेशन कार्य में कार्मिकों के जीपीएफ खाते पदस्थापन से लेकर आदिनांक तक, जीपीएफ अंशदान में गैप्स की पूर्ति कर आॅनलाईन किये जाऐंगे ।करणसिंह चारण उप निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जैसलमेर ने बताया किप्रथम चरण में उन खातेदारों के जीपीएफ खातों को पूर्ण किया जाना है जिनकी सेवानिवृति आगामी 5 वर्षो में है। विभागीय स्तर से अपील की गई है कि प्रत्येक आहरण एवं वितरण अधिकारी व्यक्तिगत रूप से शीघ्रताशीघ्र इस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए 31 मार्च 2018 तक कार्मिको के खातों के गैप्स को पूर्ण करवाने में सहयोग करावें। इसके लिए कार्मिक के कार्यालय से वाछित दस्तावेज यथा कटौती पत्र जीए 55 ए एवं खातेदारों की विधिवत तैयार पासबुक इस कार्यालय को उपलब्ध करावें ताकि ऐसे कार्मिको को सेवानिवृत पर एक बार में ही सम्पूर्ण राशि का भुगतान किया जा सकें।
कार्मिकों के जीपीएफ खातों को पूर्ण करने के लिए चलेगा अभियान
Reviewed by wadhwani news
on
December 22, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
December 22, 2017
Rating:

No comments: