Random Posts

Mobile

test

सीमावर्ति जिले में भाजपा महिलाओं की पहली बार दुपहिया वाहन रैली

 

'भाजपा के नारों से' गूंजा गोपा चौक,  महिलाओं ने दिखाया जोश 

जैसलमेंर । मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मोर्चा जिलाध्यक्ष करूणाकंवर के नेतृत्व में जैसलमेर के इतिहास में पहली बार महिलाओं स्वयं द्वारा दुपहिया वाहन रैली निकाली गई।

जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगलकिशोर व्यास नगर परिषद् सभापति कविता खत्री ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली भाजपा कार्यालय से हनुमान सर्किल, गांधी चौक, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी रोड होते हुए पं.श्रीकृष्ण श्रीमाली सर्किल गडीसर पंहुची । जंहा पर जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट व्यास सभापति कविता खत्री व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष करूणाकंवर ने रैली में भाग लेने वाली महिलाओं व छात्राओं को धन्यवाद देते हुऐ राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण व कल्याण की योजनाओं एवं जिले में महिलाओं की जनकल्याण योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाओं व छात्राओं की जानकारी दी।


रैली में जिला उपाध्यक्ष समता व्यास, महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष ईश्वरी भाटिया, जिलामंत्री सुमित्रा मेघवाल, कविता भाटिया, आशा व्यास, महिला छात्रसंघ अध्यक्ष हर्षिता बल्लाणी, उपाध्यक्ष अनिता शर्मा, नीतू तुंवर, रूचिका भाटिया, भगवती, सुमित्रा, किरन गेंवा, राखी गोपा, शुची, शैली पुरोहित सहित कई छात्राऐं दुपहिया वाहन रैली में शामिल हुई । भाजपा पदाधिकारी चन्द्रप्रकाश शारदा, सवाईसिंह गोगली, हाथीसिंह मूलाना, कमल औझा, मनोहरसिंह दामोदरा, नरेन्द्र व्यास, जयन्त व्यास, अविनाश बिस्सा, महेन्द्र तुंवर, नवल चौहान, सांगसिह आदि ने महिला रैली में सहयोग दिया।
सीमावर्ति जिले में भाजपा महिलाओं की पहली बार दुपहिया वाहन रैली सीमावर्ति जिले में भाजपा महिलाओं की पहली बार दुपहिया वाहन रैली Reviewed by wadhwani news on December 19, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.