Random Posts

Mobile

test

कार लुटेरों के खिलाफ पुलिस की बडी कार्यवाही

खुहडी में हुई कार लूट का पर्दाफाश, तीन शातिर लुटेेरे गिरफ्तार  

जैसलमेर । जिले के पुलिस कप्तान गौरव यादव के निर्देशन में बनी स्पेशल टीम द्वारा एक माह तक भरपुर प्रयास कर जैसलमेर व बाड़मेर में लूट की वारदातें करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है । इन लुटेरों ने पिछले माह जैसलमेर मेें किराये पर स्विफ्ट कार टेक्सी ले जाकर चालक दायम खां निवासी छ़त्रैल के साथ मारपीट कर उसके हाथ पैर बांधकर खुहडी क्षैत्र में उसे पटककर कार लूट कर ले जाने की वारदात की थी। पुलिस थाना खुहडी में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया।

देरावरसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर के नेतृत्व में स्पेशल टीम के सदस्यों में सवाईसिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना खुहडी, मय कानि दिनेश, कंवराजसिंह, वीरमसिंह, गंगासिंह, सत्यवीरसिंह व किशोर कुमार  एवं साईबर एक्पर्ट मुकेश बीरा को शामिल किया गया । इस टीम द्वारा जैसलमेर, बाडमेर एवं जालोर तक जाकर लगातार लूटेरों की तलाश की गई। स्पेशल टीम की लगातार कठोर मेहनत से गुरूवार को बाडमेर के ग्रामीण क्षेत्र से जयसिंह पुत्र जुगतसिंह जाति राजपूत निवासी आकोडा पुलिस थाना चैहटन बाडमेर , प्रेमसिंह पुत्र चन्दनंिसह जाति राजपूत निवासी ढोक पुलिस थाना चैहटन बाडमेर व सांगसिंह पुत्र सगतंसिंह जाति राजपूत निवासी दूधवा पुलिस थाना चोहटन जिला बाडमेर को गिरफतार किये गये जिनकों मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड पर प्राप्त कर लूटी हुई कार बरामद करने का प्रयास किया जावेगा।

पुछताछ में उगले कई राज एवं वारदाते करना स्वीकारा

टीम द्वारा उक्त तीनो से गहन पुछताछ की गई तो वह आले दर्जे के वाहन चोर व लुटेरे है जिनके खिलाफ बाडमेर के कई थाना क्षेत्र में चोरी व लूट के प्रकरण दर्ज है। पूछताछ करने पर इन्होने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाडमेर व गुजरात से पिकअप चोरी, मोटर साईकिल चोरी की आधा दर्जन वारदाते करना स्वीकार किया है। इन तीनों से गहन अनुसंधान जारी है। 
कार लुटेरों के खिलाफ पुलिस की बडी कार्यवाही कार लुटेरों के खिलाफ पुलिस की बडी कार्यवाही Reviewed by wadhwani news on October 26, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.