Random Posts

Mobile

test

वायुसेना भर्ती मार्गदर्शक मेला आयोजित

 गुरुवार को दीपावली के त्यौहार पर सम क्षेत्र के सरहदी गांव बीदा में एवं 20 अक्टूबर शुक्रवार को रामगढ में भर्ती मार्गदर्शक मेला

जैसलमेर । स्वर्णनगरी जैसलमेर में बुधवार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में युवाओं की वायुसेना में सक्रिय रुप से भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित भाव पैदा करने व प्रोत्साहन करने की दृष्टि से वायुसेना का भर्ती मार्गदर्शक मेला लगाया गया।

वायुसैनिक चयन केन्द्र जोधपुर के कमान अधिकारी एफ.डिकोस्टा ने मार्गदर्शक भर्ती मेले में आए युवाओं को कक्षा 10,11, तथा 12 वीं में अध्य्यनरत छात्रों को भर्ती के लिए योग्यता,मापदंड,आॅनलाईन परीक्षा,आयुसीमा,शैक्षणिक योग्यता,चिकित्सा मानक दृष्टव्य स्वीकार्य,मानक ऊंचाई,परीक्षा प्रक्रिया,रैंक संरचना एवं वायुसेना में विभिन्न ट्रेड्स ,वेतन/भत्तों व अन्य सुविधाओं के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वायुसेना भर्ती के लिए मिनिमम 50 प्रतिशत बाहरवीं कक्षा में अंक होने और आयु सीमा 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए।

कमान अधिकारी डिकोस्टा ने बताया कि इसी कड़ी में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों एवं युवाओं को इस संबंध में अधिकाधिक मार्गदर्शन करने को लेकर निर्धारित कार्यक्रमानुसार गुरुवार को दीपावली के त्यौहार पर सम क्षेत्र के सरहदी गांव बीदा में एवं 20 अक्टूबर शुक्रवार को रामगढ में भर्ती मार्गदर्शक मेला का आयोजन किया जाएगा।
वायुसेना भर्ती मार्गदर्शक मेला आयोजित वायुसेना भर्ती मार्गदर्शक मेला आयोजित Reviewed by wadhwani news on October 18, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.