Random Posts

Mobile

test

भैंसड़ा गांव में पद्मावती फिल्म का विरोध प्रर्दशन

जैसलमेर । जिले के भैंसड़ा गांव में श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के बेनर तले व सम्भाग उपाअध्य्क्ष व जैसलमेर जिला अध्य्क्ष के निर्देशानुसार व तहसील सयोंजक दानवीरसिंह के नेतृत्व में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही फ़िल्म पद्मावती का विरोध प्रर्दशन किया व जूतों की माला पहनाकर भंसाली का पूतला जलाया गया  ।

इस विरोध में गणपतसिंह बैरसियाला जिला अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जैसलमेर के साथ राष्ट्रीय करनी सेना के पचायत अध्य्क्ष हरीसिंह वरिष्ठ उपाध्य्क्ष भवानीसिंह, मिडिया प्रभारी रघुवीरसिंह, संरक्षक गोपालसिंह, सगठन मंत्री उगमसिंह, महासचिव जोगराजसिंह व करनी सैनिक मूलसिंह, मोहबतसिंह, कमलसिंह, जसवंतसिंह व सैकड़ों करनी सेना के सदस्य उपस्थित थे ।

दानवीरसिंह ने कहा की अगर फ़िल्म सिनेमाघरों में चली तो कसम माँ भवानी की सिनेमाघरों को आग के हवाले कर दिया जायेगा । हमारी माँ सती पद्मावती के इतिहास के साथ खिलवाड़ की तो हिन्दु कभी बर्दास्त नंही करेंगे ।

गणपतसिंह बैरसियाला जिला अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जैसलमेर ने कहा कि सिनेमाघरों के मालिक इस फ़िल्म को  सिनेमाघरों में न चलाये नहीं तो नुकसान की जिमेंदारी सिनेमा घर के मालिक की होगी । ये राष्ट्रीय करनी सेना की चेतावनी है ।




भैंसड़ा गांव में पद्मावती फिल्म का विरोध प्रर्दशन भैंसड़ा गांव में पद्मावती फिल्म का विरोध प्रर्दशन Reviewed by wadhwani news on October 08, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.