पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, एसपी यादव ने शहीद स्मारक पर चढ़ाया पुष्प चक्र
— स्वैच्छिक रक्तदान एवं पौधरोपण किया
जैसलमेर । तिब्बत सीमा पर 1959 में सीआरपीएफ तीसरी बटालियन के शहीद हुए 10 शूरवीर जवानों की याद में मनाया जाने वाला पुलिस स्मृति दिवस पुलिस लाइन जैसलमेर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनकी शहादत को याद किया गया।
शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र
पुलिस अधीक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद दिवस के दौरान नरेन्द्र कुमार दवे वृताधिकारी वृत जैसलमेर, देरावरसिंह शहर कोतवाल, महेश श्रीमाली थानाधिकारी सदर, गंगाराम आरआई पुलिस लाइन एवं मुख्यालय पर पदस्थापित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
शहीद दिवस के दौरान पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर किया गया जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया।
पुलिस लाइन में पौधरोपण
शहीद दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक जैसलमेर द्वारा पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, एसपी यादव ने शहीद स्मारक पर चढ़ाया पुष्प चक्र
Reviewed by wadhwani news
on
October 21, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 21, 2017
Rating:


No comments: