जैसलमेर । अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन के अध्यक्ष अशोक मथुरिया व महामंत्री कमलेश कुमार छापरवाल ने जैसलमेर के परमानंद सोनी पुत्र स्वर्गीय जीतमल सोनी गोत्र मथुरिया ,डायरेक्टर क्रेमलिन पब्लिक स्कूल को उनकी समाज के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता व अच्छे कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद पर मनोनीत किया। नवीन पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी। स्थानीय शाखा की कार्यकारिणी ने भी अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन के सदस्य पद पर मनोनीत होने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे योग्य व्यक्ति के मनोनीत होने पर स्थानीय शाखा को मजबूती मिलेगी।
गौरतलब है कि परमानन्द सोनी समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रसर रहते है और इस पद को सम्भालने के बाद उनकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गयी है ।
गौरतलब है कि परमानन्द सोनी समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रसर रहते है और इस पद को सम्भालने के बाद उनकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गयी है ।
परमानंद सोनी अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन के अध्यक्ष मनोनीत
Reviewed by wadhwani news
on
October 29, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 29, 2017
Rating:


No comments: