जैसलमेर, 23 अक्टूबर। विशेष योग्यजनों के पंजीयन के लिए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के तहत प्रथम चरण मे विषेष योग्यजनों का पंजीयन किया गया था उनके लिए जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना द्वारा द्वितीय चरण में विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविरों के लिये जारी किए गए कार्यक्रमों की कडी मंे 24 अक्टूबर, मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलसूण्ड में विषेष योग्यजन प्रमाणीकरण षिविर रखा गया है। इस षिविर में ग्राम पंचायत भूर्जगढ ,फलसूण्ड ,झाबरा ,मानासर ,पन्नासर ,रातड़िया , एवं स्वामी जी की ढांणी के विषेष योग्यजनों के मेडिकल टीम द्वारा जांच की जाकर उनके आॅनलाईन विषेष योग्यजन प्रमाणपत्र जारी किए जायेगें।27 व 28 अक्टूबर को नाचना में शिविर
इसी प्रकार 27 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाचना में विषेष योग्यजन प्रमाणीकरण षिविर रखा गया है जिसमें ग्राम पंचायत नाचना, अजासर, आसकन्द्रा, अवाय, बाहला, भारेवाला व बोडाना के विषेष योग्यजनों के प्रमाण पत्र जारी किए जायेगें। 28 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाचना में षिविर रखा गया है जिसमें ग्राम पंचायत चिन्नू, जालूवाला, मदासर, नोख, पांचे का तला, सत्याया, शक्तिनगर, ताडाना, टावरीवाला के पंजीकृत विषेष योग्यजनों की मेडिकल टीम की जांच की जाकर उनके विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र जारी किए जायेगें।जिला कलक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायतों के दिव्यांगजन जिन्होंनें प्रथम चरण में आॅनलाईन पंजीयन करवाया था वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक विषेष योग्यजन षिविर स्थल पर पहंुचकर निःषक्तता प्रमाण पत्र प्राप्त करें और इस सुअवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाएॅं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलसूण्ड में मंगलवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण शिविर
Reviewed by wadhwani news
on
October 23, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 23, 2017
Rating:

No comments: