— सेवा भारती के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान खत्री ने सेवा भारती की तरफ से जैसलमेर में चल रहे सेवा कार्यो के बारे में विस्तार से बताया
जैसलमेर । वाल्मीकि बस्ती में सेवा भारती जैसलमेर की तरफ से गुरूवार को वाल्मीकि जयंती का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ महर्षि वाल्मीकि, भारत माता और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वजलन और माल्यार्पण द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूराराम जिला संघ चालक, विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रकाश जावा उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. दामोदर खत्री में अतिथियों का परिचय दिया । सेवा भारती के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान खत्री ने सेवा भारती की तरफ से जैसलमेर में चल रहे सेवा कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।
मोहक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में भील बस्ती, रानीसर बस्ती और वाल्मीकि बस्ती के संस्कार केंद्रों के बालक बालिकाओं ने देश भक्ति और सामाजिक समरसता से ओत प्रोत मोहक प्रस्तुतियां दी। राजकुमार ने कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया ।
इनकी उपस्थिति रही
कार्यक्रम में मूलचंद खत्री, डॉ. दिनेश सोलंकी, राजकुमार, भीमाराम, जितेंद्र कुमार, कंवराजसिंह, हुकमाराम दैय्या, श्यामसिंह, पदमाराम, पूरण लखारा, महेंद्र और वाल्मीकि बस्ती के गणमान्य लोगों के अतिरिक्त संस्कार केंद्र के अनेकोनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।
दिए प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम में संस्कार केंद्रों के संचालकों भावना, कविता, संगीता और सुरजाराम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए।

हर्षोल्लास से मनाई वाल्मीकि जयंती
Reviewed by wadhwani news
on
October 05, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 05, 2017
Rating:

No comments: